नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: एसजेडीए द्वारा निर्मित गोड़ाल मोड़ से तिस्ता कैनल तक दो किलोमीटर सड़क का आज उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव ने उद्घाटन किया. इस अवसर पर एसजेडीए की सीईओ आर विमला सहित तृणमूल कांग्रेस के नेता रंजनशील शर्मा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. इस सड़क के निर्माण पर दो करोड़ 44 लाख रुपये […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: एसजेडीए द्वारा निर्मित गोड़ाल मोड़ से तिस्ता कैनल तक दो किलोमीटर सड़क का आज उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव ने उद्घाटन किया. इस अवसर पर एसजेडीए की सीईओ आर विमला सहित तृणमूल कांग्रेस के नेता रंजनशील शर्मा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. इस सड़क के निर्माण पर दो करोड़ 44 लाख रुपये खर्च हुए है.

स्थानीय लोग काफी दिनों से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे. यह इलाका मंत्री गौतम देव के विधानसभा क्षेत्र डाबग्राम-फूलबाड़ी में पड़ता है.

इस अवसर पर आयेाजित समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री गौतम देव ने विभिन्न विकास कार्यो की चर्चा की. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ विचार-विमर्श कर विभिन्न विकास कार्य किये जा रहे है. उनकी इच्छा उनके विधानसभा क्षेत्र डाबग्राम-फूलबाड़ी को सबसे उन्नत करने की है. सड़क के निर्माण हो जाने से स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola