उपचुनावों की फतह पर तृणमूल ने मनाया जश्न

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: दक्षिण बंगाल के बनगांव लोकसभा व कृष्णनगर विधानसभा के उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने दोनों सीटों पर फतह हासिल कर आज पूरे बंगाल में जश्न मनाया. तृणमूल खेमे में यह जश्न सिलीगुड़ी में भी देखा गया. दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस के बैनर तले शहर में विशाल विजयी रैली निकाली गयी और समर्थकों ने एक-दूसरे […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: दक्षिण बंगाल के बनगांव लोकसभा व कृष्णनगर विधानसभा के उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने दोनों सीटों पर फतह हासिल कर आज पूरे बंगाल में जश्न मनाया. तृणमूल खेमे में यह जश्न सिलीगुड़ी में भी देखा गया. दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस के बैनर तले शहर में विशाल विजयी रैली निकाली गयी और समर्थकों ने एक-दूसरे का चेहरा रंग कर जमकर होली भी खेली.

तृणमूल कांग्रेस के उत्तर बंगाल कोर कमेटी के चेयरपर्सन व उत्तर बंगार विकास मंत्री गौतम देव के नेतृत्व में यह विजय रैली स्थानीय बाघाजतिन पार्क से शुरु हुई, जो कोर्ट मोड़, कचहरी रोड, अस्पताल मोड़, हाशमी चौक, हिलकार्ट रोड, सेवक मोड़, एयरव्यू मोड़ समेत शहर के प्रमुख मार्गो का परिभ्रमण किया.

रैली में तृणमूल के वरिष्ठ नेता नांटू पाल, संजय पाठक, मदन भट्टाचार्य समेत भारी तादाद में नेता, कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए. रैली में भारी भीड़ देख गदगद हुए गौतम देव ने मीडिया से कहा कि दोनों उपचुनावों में तृणमूल को मिली अप्रत्याशित जीत से यह साबित होता है कि बंगाल की जनता अभी भी ममता के साथ है और मां-माटी-मानुष की सरकार पर पूरा भरोसा करती है. श्री देव ने कहा बंगाल में तृणमूल का दूसरा कोई विकल्प नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola