मालदा में निर्माणाधीन ब्रिज का एक हिस्सा गिरा,15 के मरने की आशंका

फरक्का : फरक्का बराज के समीप मालदा जिले की सीमा पर गंगा नदी पर बन रहे ब्रिज का निर्माणाधीन हिस्सा रविवार की रात करीब आठ बजे भरभरा कर गिर गया. इस हादसे में 15 लोगों के मरने की आशंका जतायी जा रही है.खबर लिखे जाने तक आठ शवों को क्रेन के सहारे निकाला जा चुका […]
फरक्का : फरक्का बराज के समीप मालदा जिले की सीमा पर गंगा नदी पर बन रहे ब्रिज का निर्माणाधीन हिस्सा रविवार की रात करीब आठ बजे भरभरा कर गिर गया. इस हादसे में 15 लोगों के मरने की आशंका जतायी जा रही है.खबर लिखे जाने तक आठ शवों को क्रेन के सहारे निकाला जा चुका था. वहीं सात लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही मालदा जिले के वरीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. मौके पर फरक्का थाना की पुलिस भी पहुंची हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




