गिरफ्तार दो बांग्लादेशी युवकों की कोर्ट में पेशी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

एसएसबी ने शनिवार को पानीटंकी चेक पोस्ट से किया था गिरफ्तार खोरीबारी : भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी 41वीं बटालियन पानीटंकी चेक पोस्ट के जवानों ने नियमित जांच के दौरान शनिवार को दो बांग्लादेशी युवक बिलाल हुसैन (23) और हकीम अब्दुल (19) को गिरफ्तार किया था. रविवार को दोनों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया […]
विज्ञापन
एसएसबी ने शनिवार को पानीटंकी चेक पोस्ट से किया था गिरफ्तार
खोरीबारी : भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी 41वीं बटालियन पानीटंकी चेक पोस्ट के जवानों ने नियमित जांच के दौरान शनिवार को दो बांग्लादेशी युवक बिलाल हुसैन (23) और हकीम अब्दुल (19) को गिरफ्तार किया था. रविवार को दोनों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया.
एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो बांग्लादेशी नागरिकों को नियमित जांच के दौरान जब रोक कर पूछताछ की गयी तो पता चला कि दोनों बिना वैध दस्तावेज के भारत से नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे. पूछताछ के दौरान दोनों ने खुलासा किया कि वे 31 जनवरी को भारत-बांग्लादेश सीमांत चेंगड़ाबांधा बुड़ीमारी के रास्ते अवैध रूप से एजेंटों की मदद से भारत में दाखिल हुए थे. दोनों ने बताया कि बांग्लादेश से भारत में प्रवेश कराने के लिए एजेंट को 60-60 हजार रुपये दिये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










