तोड़फोड़ मामले में चार पुलिसकर्मी चिह्नित

मालदा : भारत बंद के दौरान सुजापुर ग्राम पंचायत के नयमौजा में बंद समर्थकों की तोड़फोड़ मामले ने एक नया मोड़ लिया है. बीते बुधवार को हुई घटना के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों पर भी वाहनों को क्षतिग्रस्त करने वाली एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई थी. उन घटनाक्रमों की सीआईडी की टीम ने पड़ताल […]
मालदा : भारत बंद के दौरान सुजापुर ग्राम पंचायत के नयमौजा में बंद समर्थकों की तोड़फोड़ मामले ने एक नया मोड़ लिया है. बीते बुधवार को हुई घटना के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों पर भी वाहनों को क्षतिग्रस्त करने वाली एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई थी. उन घटनाक्रमों की सीआईडी की टीम ने पड़ताल करते हुए चार पुलिसकर्मियों की पहचान तोड़फोड़ करने वालों के रुप में की है.
इनमें दो पुलिसकर्मी और दो सिविक वॉलेंटियर शामिल हैं. हालांकि मालदा के एसपी आलोक राजोरिया ने उन नामों का खुलासा नहीं किया. पुलिस सूत्र के अनुसार बीती आठ जनवरी को कालियाचक थानांतर्गत सुजापुर ग्राम पंचायत के नयमौजा इलाके के राजमार्ग पर बंद समर्थकों द्वारा वाहनों को क्षतिग्रस्त करने और उनमें आग लगाने जैसे आरोप लगे थे. एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें कई पुलिसकर्मियों और सिविक वॉलेंटियरों को कई वाहनों को लाठी से पीटते हुए दिखाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




