कुहासे से ढंक गया जिला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2019 1:45 AM
अलीपुरद्वार : जाड़े के इस मौसम में डुआर्स के अलीपुरदुआर जिले का एक बड़ा हिस्सा कुहासे की चादर से ढक गया है. सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो रहे हैं. तापमान में लगातार गिरावट से जाड़ा कंपायमान हो रहा है. बुधवार को डुआर्स के कालचीनी, हासीमारा, दलसिंहपाड़ा और मदारीहाट समेत विभिन्न इलाकों में कुहासा गजब ढा […]
अलीपुरद्वार : जाड़े के इस मौसम में डुआर्स के अलीपुरदुआर जिले का एक बड़ा हिस्सा कुहासे की चादर से ढक गया है. सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो रहे हैं. तापमान में लगातार गिरावट से जाड़ा कंपायमान हो रहा है. बुधवार को डुआर्स के कालचीनी, हासीमारा, दलसिंहपाड़ा और मदारीहाट समेत विभिन्न इलाकों में कुहासा गजब ढा रहा है.
सड़कों पर इक्के दुक्के लोग दिखायी पड़ते हैं. कड़ाके की ठंड के चलते अधिकतर लोग घरों में दुबके हुए हैं. वाहनों का परिचालन कम हो गया है. 30 मीटर से भी कुछ दिखायी नहीं दे रहा है. दृश्यता इतनी कम है कि सभी वाहन बत्ती जलाकर धीमी रफ्तार से चल रही हैं. दुर्घटना की आशंका से लोग बेहतर सतर्कता के साथ आवाजाही कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










