ePaper

दिनहाटा-2 ब्लॉक में दो जिंदा बम बरामद

Updated at : 24 Dec 2019 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
दिनहाटा-2 ब्लॉक में दो जिंदा बम बरामद

दिनहाटा : दिनहाटा-2 ब्लॉक के बड़ाशाकदल ग्राम पंचायत इलाके के प्रथम खंड लांगुलिया गांव में दो जिंदा बम बरामदगी को लेकर इलाके में आतंक फैल गया. जानकारी मिली है कि सोमवार सुबह संबंधित इलाके में एक पत्ती मील के पास इलाकावासियों ने दो बम पड़ा देखा. खबर पाकर साहेबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस […]

विज्ञापन

दिनहाटा : दिनहाटा-2 ब्लॉक के बड़ाशाकदल ग्राम पंचायत इलाके के प्रथम खंड लांगुलिया गांव में दो जिंदा बम बरामदगी को लेकर इलाके में आतंक फैल गया. जानकारी मिली है कि सोमवार सुबह संबंधित इलाके में एक पत्ती मील के पास इलाकावासियों ने दो बम पड़ा देखा. खबर पाकर साहेबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस घटनास्थल से दो जिंदा बम बरामद कर ले गयी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले दिनहाटा 2 ब्लॉक के मर्नेया इलाके से साहेबगंज थाना पुलिस ने कई बम बरामद किये थे. राजनैतिक जानकारों का मानना है कि किसी राजनैतिक पार्टी द्वारा अपने राजनैतिक हित साधने के लिए बम को इलाके में लाया गया है. इलाकावासियों का कहना है कि अगर यह बम किसी बच्चे के हाथ लग जाता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola