तृणमूल-भाजपा के बीच हिंसक झड़प

कूचबिहार : कूचबिहार एक नंबर प्रखंड के अकरा हाट बाजार इलाके में रविवार रात तृणमूल और भाजपा के बीच हुई हिंसक झड़प में दो तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गये. मुजफ्फर हुसैन व अजीआर रहमान नामक दोनों तृणमूल कांग्रेस कार्यकताओं का कूचबिहार सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ईलाज चल रहा है. वहीं […]
कूचबिहार : कूचबिहार एक नंबर प्रखंड के अकरा हाट बाजार इलाके में रविवार रात तृणमूल और भाजपा के बीच हुई हिंसक झड़प में दो तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गये. मुजफ्फर हुसैन व अजीआर रहमान नामक दोनों तृणमूल कांग्रेस कार्यकताओं का कूचबिहार सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ईलाज चल रहा है.
वहीं इस घटना में पुलिस ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष सहित 8 भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. सभी को कूचबिहार जिला अदालत में पेश किया गया है. जहां से उन्हें 6 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




