एनआरसी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने निकाली रैली, कहा- ममता के रहते बंगाल में कभी भी लागू नहीं होगा एनआरसी
Updated at : 08 Sep 2019 2:51 AM (IST)
विज्ञापन

एनआरसी व भाजपा के खिलाफ जिला तृणमूल कांग्रेस ने निकाली रैली बंगाल के विभाजन की साजिश कर रही भाजपा : गौतम सिलीगुड़ी : एनआरसी लागू करने के नाम पर केंद्र की भाजपा सरकार बंगाल विभाजन की साजिश रच रही है. केंद्र सरकार का राजनीतिक प्रतिशोध के तहत राज्य में एनआरसी लागू करना चाह रही है. […]
विज्ञापन
- एनआरसी व भाजपा के खिलाफ जिला तृणमूल कांग्रेस ने निकाली रैली
- बंगाल के विभाजन की साजिश कर रही भाजपा : गौतम
सिलीगुड़ी : एनआरसी लागू करने के नाम पर केंद्र की भाजपा सरकार बंगाल विभाजन की साजिश रच रही है. केंद्र सरकार का राजनीतिक प्रतिशोध के तहत राज्य में एनआरसी लागू करना चाह रही है. यह कहना है राज्य के पर्यटन मंत्री सह दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष गौतम देव का. शनिवार को सिलीगुड़ी विधानसभा तृणमूल कांग्रेस के बनैर तले आयोजित प्रतिवाद रैली के दौरान एनआरसी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर वे जमकर बरसे.
उन्होंने कहा कि तृणमूल सुप्रीमो सह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रहते पश्चिम बंगाल में एनआरसी कभी भी लागू नहीं होगा. मां-माटी-मानुष की सरकार का यह दृढ़ निश्चय है कि आम जनता को कभी भी राज्य से अलग नहीं होने दिया जायेगा और न ही बंग भंग किया जायेगा. एनआरसी के नाम पर भाजपा देश को भी बांटने की साजिश रच रही है.
एनआरसी लोगों में फूट डालने वाला काम है. असम में जिस तरह एनआरसी लागू कर 19 लाख लोगों को सूची से बाहर कर दिया गया है, उसी तरह भाजपा बंगाल में रह रहे गोरखाओं, बंगाली व अन्य समुदाय की पहचान जानने की कोशिश कर रही है. लेकिन तृणमूल भाजपा की इस साजिश को बंगाल में सफल नहीं होने देगी. तृणमूल हमेशा से आम लोगों के साथ रहा है और आगे भी रहेगा. मीडिया के सामने भाजपा व केंद्र सरकार को तल्ख तेवर दिखाने से पहले गौतम देव ने प्रतिवाद रैली में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की. प्रतिवाद रैली बाघाजतिन पार्क से शुरू हुई.
जो कचहरी रोड, वेनस मोड़, सेवक मोड़, एयरव्यू मोड़, महानंदा ब्रिज, हिलकार्ट रोड होते हुए सिलीगुड़ी जंक्शन के सामने पहुंचकर समाप्त हुआ. रैली में दार्जिलिंग जिला कमेटी के संजय पाठक, मदन भट्टाचार्य, दीपंकर अरोड़ा उर्फ मानिक, संजय शर्मा, दार्जिलिंग जिला युवा कांग्रेस के विकास रंजन सरकार, सिलीगुड़ी नगर निगम में विरोधी दल के नेता रंजन सरकार उर्फ राणा दा, नांटू पाल, मंजुश्री पाल, प्रदीप गोयल, निखिल सहनी, दुर्गा सिंह, समेत सभी तृणमूल वार्ड पार्षद व भारी संख्या में नेता, कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




