हिंदी अकादमी का हिंदी उत्सव 21-22 को
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2019 1:58 AM
विज्ञापन
नौ से 18 तक स्कूल, कॉलेज आधारित प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित 22 को पत्रकार रविकांत का एकल व्याख्यान भाषाई उदारता और हिंदी पर आसनसोल : आसनसोल नगर निगम हिंदी अकादमी हिंदी के प्रचार प्रसार एवं हिंदी भाषियों में वृहत्तर सांस्कृतिक अभिरूचि के विकास के उद्देश्य से हिंदी उत्सव 2019 का आयोजन 21-22 सितंबर को करेगी. तैयारियों […]
विज्ञापन
नौ से 18 तक स्कूल, कॉलेज आधारित प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित
22 को पत्रकार रविकांत का एकल व्याख्यान भाषाई उदारता और हिंदी पर
आसनसोल : आसनसोल नगर निगम हिंदी अकादमी हिंदी के प्रचार प्रसार एवं हिंदी भाषियों में वृहत्तर सांस्कृतिक अभिरूचि के विकास के उद्देश्य से हिंदी उत्सव 2019 का आयोजन 21-22 सितंबर को करेगी. तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को नगर निगम मुख्यालय के आलोचना सभागार में अकादमी सदस्यों, शिक्षाविदों, संस्कृति प्रेमियों की बैठक हुई. स्कूली एवं कॉलेज स्तरीय प्रतियोगिताएं नौ सितंबर से 18 सितंबर तक कराने का निर्णय लिया गया.
विजयी प्रतिभागी प्रारंभिक अंतर स्कूली एवं अंतर कॉलेज प्रतियोगिताओं में 21 सितंबर को शामिल होंगे. 22 सितंबर को फाइनल प्रतियोगिताएं होंगी. प्रतियोगिता में पश्चिम बर्दवान, पूर्व बर्दवान, पुरूलिया जिलों के 84 हिंदी माध्यम विधालयों एवं 14 कॉलेजों के हिंदी भाषी छात्र छात्राएं भागीदारी करेंगे. मुख्य आकर्षण भाषाई उदारता एवं हिंदी विषय पर एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार रविकांत का एकल व्याख्यान होगा जो 22 सितंबर को आयोजित किया जायेगा.
साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सामाजिक सरोकार से जूडे गंभीर विषयों के प्रति जागरूकता के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. अकादमी अध्यक्ष उमा सर्राफ, सचिव मनोज यादव, डॉ वृजेन्द्र कुमार, उदित नारायण, डॉ प्रतिभा प्रसाद, शंभूनाथ चौधरी, दिनेश राम, मुकेश कुमार, भोला सिंह, भगवंत शर्मा, महफुज आलम, राजेश कुमार, सीताराम पंडित, संजय राउत तथा डॉ जयराम पासवान उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










