छात्राओं के साथ अश्लीलता के आरोप, प्रदर्शन-जुलूस से गरमाया माहौल, पकड़े गये आरोपी

मालदा : मालदा शहर के हिन्दी हाई स्कूल के दो शिक्षकों पर छात्राओं के साथ अश्लीलता के आरोप और पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ गुरुवार को विद्यार्थी दोबारा आंदोलन में उतरे. सुबह 11 बजे से स्कूल के सामने विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद उन्होंने मालदा शहर में एक जुलूस भी निकाला. […]
मालदा : मालदा शहर के हिन्दी हाई स्कूल के दो शिक्षकों पर छात्राओं के साथ अश्लीलता के आरोप और पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ गुरुवार को विद्यार्थी दोबारा आंदोलन में उतरे. सुबह 11 बजे से स्कूल के सामने विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद उन्होंने मालदा शहर में एक जुलूस भी निकाला. बाद में इंगलिश बाजार नगरपालिका में जाकर एक ज्ञापन सौंपा. गुरुवार को इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के समर्थन में जिला भाजपा नेता श्रीरूपा मित्र चौधरी भी पहुंचीं. इस बीच पुलिस ने दोनों आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




