मेयर की कार्यशैली पर अब वाम पार्षदों ने साधा निशाना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jun 2019 1:37 AM (IST)
विज्ञापन

वाम पार्षदों ने विकास निधि को लेकर पक्षपात करने का लगाया आरोप वाम वार्ड पार्षदों से कहीं अधिक मिलता है विरोधी पार्षदों को वार्ड विकास निधि के तहत पैसा सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम में विरोधी दल खासतौर पर तृणमूल कांग्रेस के वार्ड पार्षदों के बीच आपसी मतभेद उजागर होने के बाद अब मेयर अशोक […]
विज्ञापन
वाम पार्षदों ने विकास निधि को लेकर पक्षपात करने का लगाया आरोप
वाम वार्ड पार्षदों से कहीं अधिक मिलता है विरोधी पार्षदों को वार्ड विकास निधि के तहत पैसा
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम में विरोधी दल खासतौर पर तृणमूल कांग्रेस के वार्ड पार्षदों के बीच आपसी मतभेद उजागर होने के बाद अब मेयर अशोक भट्टाचार्य की कार्यशैली पर वाम बोर्ड में भी आपसी कलह शुरू हो गया है. वाम पार्षदों ने मेयर पर विकास कार्यों को लेकर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है.
वाम बोर्ड के पार्षद सह माकपा के एक कद्दावर नेता ने अपना नाम न छापने की शर्त पर कहा कि निगम से प्रत्येक वर्ष वार्ड विकास निधि फंड की जो राशि वाम पार्षदों को आवंटित की जाती है, उससे काफी अधिक राशि विरोधी दल तृणमूल वार्ड पार्षदों को जारी की जाती है. वाम पार्षद ने नाराजगी भरे स्वर में कहा कि तृणमूल वार्ड पार्षदों को वार्ड के विकास के लिए राज्य सरकार समेत सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) व उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय (एनबीडीडी) से भी भरपूर सहयोग मिलता है. इसके बावजूद निगम से भी तृणमूल वार्ड पार्षदों को वाम पार्षदों से बहुत ज्यादा विकास निधि मुहैया करायी जाती है.
वहीं एक वाम पार्षद ने भी मेयर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड की विभिन्न विकास योजना के लिए मेयर से राशि आवंटन करने के लिए बार-बार गुहार लगाने के बावजूद बड़ी मुश्किल से फंड रिलीज होता है. वहीं, तृणमूल पार्षदों को एनबीडीडी व एसजेडीए से सहयोग मिलने के बावजूद निगम से भी बड़ी आसानी से आर्थिक सहयोग मिलता है. उन्होंने वाम वार्ड पार्षदों व तृणमूल वार्ड पार्षदों को निगम से मिलनेवाले फंड का पूरा ब्योरा भी पेश किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




