गुलाब देकर शिक्षकों से प्राइवेट ट्यूशन बंद करने की अपील
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2019 1:09 AM
कूचबिहार : विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाने के खिलाफ लगातार आन्दोलन चलाये जा रहे है. प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत की गयी है. लेकिन बात नहीं बनी. विद्यालय के शिक्षक आज भी बड़ी संख्या में प्राइवेट ट्यूशन पढ़ा रहे है. इसे देखते हुए वेस्टबंगाल प्राइवेट ट्यूटर वेलफेयर एसोसिएशन ने शांतिपूर्ण आन्दोलन शुरू […]
कूचबिहार : विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाने के खिलाफ लगातार आन्दोलन चलाये जा रहे है. प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत की गयी है. लेकिन बात नहीं बनी. विद्यालय के शिक्षक आज भी बड़ी संख्या में प्राइवेट ट्यूशन पढ़ा रहे है. इसे देखते हुए वेस्टबंगाल प्राइवेट ट्यूटर वेलफेयर एसोसिएशन ने शांतिपूर्ण आन्दोलन शुरू किया. शनिवार सुबह से कूचबिहार जिले के विभिन्न स्थानों में जाकर प्राइवेट ट्यूशन पढ़ा रहे स्कूली शिक्षकों को गुलाब व लड्डु देकर उनसे ट्यूशन नहीं पढ़ाने का अनुरोध किया.
आन्दोलनकारियों का दावा है कि सरकारी स्कूल के शिक्षकों द्वारा गैरकानूनी तरीके से प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाने के खिलाफ उनका आन्दोलन जारी है. इसे लेकर इससे पहले जिला शासक सहित प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों से शिकायत की गयी है. कूचबिहार शहर व आसपास के लगभग 58 स्कूली शिक्षकों ने ट्यूशन छोड़ने का वादा भी किया था. इसे लेकर जिलाशासक के पास ट्यूशन नहीं पढ़ाने संबंधी मुचलका भी दिया था. फिर भी बात नहीं बनी आखिरकार शनिवार को गुलाब व लड्डु देकर गांधीगिरी करते हुए शिक्षकों से प्राइवेट ट्यूशन छोड़ने की अपील की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










