दार्जिलिंग समस्या का समाधान इस बार जरूर होगा : बिष्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Mar 2019 1:40 AM
विज्ञापन
कालिम्पोंग : लंबे समय से लंबित हिल्स के लोगों की आकांक्षा को इस बार जरूर पूरा किया जायेगा. दार्जिलिंग के राजनीतिक समस्या का समाधान इस बार जरूर होगा. इसकी उल्लेख भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में भी किया जायेगा. उक्त बातें शुक्रवार को कालिम्पोंग पहुंचे दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राजू बिष्ट ने कही. […]
विज्ञापन
कालिम्पोंग : लंबे समय से लंबित हिल्स के लोगों की आकांक्षा को इस बार जरूर पूरा किया जायेगा. दार्जिलिंग के राजनीतिक समस्या का समाधान इस बार जरूर होगा. इसकी उल्लेख भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में भी किया जायेगा. उक्त बातें शुक्रवार को कालिम्पोंग पहुंचे दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राजू बिष्ट ने कही.
वे सिलीगुड़ी से कालिम्पोंग पहुंचे थे, जहां गोजमुमो (विमल गुट) व गोरामुमो के समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. कालिम्पोंग पहुंचने पर राजू बिष्ट ने नौ माइल स्थित जंगबीर सापकोटा व 10 माइल स्थित विवेकानंद की मूर्ति को नमन किया.
वहीं सेवा सदन के ऊपर स्थित हनुमान मंदिर में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ पूजा-अर्चना की. इसके बाद स्थानीय मारवाड़ पैलेस में बीजेपी, गोरामुमो व गोजमुमो (विमल गुट) समर्थित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.
सभा को संबोधित करते हुये बीजेपी उम्मीदवार श्री बिष्ट ने कहा कि आज अरी बहादुर गुरूंग व पारसमणि प्रधान की धरती पर आकर गर्व महसूस कर रहा हूं. यहां से उम्मीदवार बनना सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि पहाड़ के जनता परेशानियों व कष्टों को मैंने सुना था.
परंतु यहां आकर उन परेशानियों को समझने व एहसास करने का अनुभव मिला. श्री बिष्ट ने सभा के दौरान राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला.
उन्होंने कहा कि पहाड़ के एक माह तक बंद होने पर दीदी एक करोड़ के नुकसान का रोना रोती है. लेकिन एक साल में मुश्किल से चार से पांच सौ करोड़ रूपये देती है. उन्होंने यहां से गए मेहनत की कमाई को सरकार द्वारा भ्रष्टाचार में खर्च करने का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा कि इतना देने के बाद भी हमें भूखे बैठने तक नहीं दिया जा रहा है. श्री बिष्ट ने कहा कि मैं देश के हर कोने में गया हूं. परंतु ऐसा अत्याचार कहीं नहीं देखा. अब सभी कष्ट एवं पीड़ा का अंत होने वाला है.
उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव तो हम जीत चुके हैं. अब विधानसभा चुनाव जीतने की तैयारी में हैं. उन्होंने ममता सरकार को हटाकर बंगाल को बचाने हेतु बीजेपी सरकार को लाने की बात कही.
उन्होंने पहाड़ में ज़मीन का पट्टा नहीं होने की बात को भी उठाया. उन्होंने कहा की गोरखा के लिए अगर कोई कुछ कर सकता है तो सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि सांसद होने के बाद संसदीय क्षेत्र की हर समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिया.
उन्होंने फिर दुहराया कि गोरखा का सिर कभी भी झुकने नहीं दूंगा. उन्होंने कहा की उनका मुक़ाबला टीएमसी, कांग्रेस एवं माकपा से होने पर बीजेपी की जीत निश्चित होने की बात कही.
कालिम्पोंग में विमल गुरूंग के लापता होने के बाद से निष्पक्ष रहने वाले नेताओं के लिये अचानक मिलन समारोह जैसा दिन हो गया. इस दौरान मोर्चा के सभी नेता एक मंच पर दिखे.
मोर्चा के संस्थापक सदस्य विजय सुन्दास, पूर्व सभासद डॉ आरबी भुजेल, सीपी पौडयाल, गोपाल रुंचाल, डॉ लोपसांग लामा, कर्नल रमेश आले, प्रो. कल्याण देवान, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सुवा प्रधान, नारी मोर्चा से ननिता गौतम, बन्दना योज़ोन, बबिता शर्मा आदि सभी पूर्व नेता एक मंच पर दिखे.
गोरामुमो की ओर से पार्टी नेता एमबी छेत्री, नीरज ज़िम्बा, भाजपा कालिम्पोंग से अन्नपूर्णा चतुर्वेदी, सूरज सिंहल, सागर छेत्री आदि विषेश रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










