खोरीबाड़ी: 25 बोतल कफ सीरप के साथ तस्कर गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

खोरीबाड़ी : सिलीगुड़ी के पास स्थित खोरीबाड़ी थाना अंतर्गत रानीगंज पुलिस पोस्ट प्रभारी गौतम शाह के नेतृत्व में पुलिस ने एक व्यक्ति को कफ सीरप के साथ गिरफ्तार किया. उसने तस्करी के लिए अवैध रूप से यह कफ सीरप रखा था. पुलिस सूत्रों ने बताया की पानीटंकी के समीप ढाकुरमोड़ से एक व्यक्ति से 25 […]
विज्ञापन
खोरीबाड़ी : सिलीगुड़ी के पास स्थित खोरीबाड़ी थाना अंतर्गत रानीगंज पुलिस पोस्ट प्रभारी गौतम शाह के नेतृत्व में पुलिस ने एक व्यक्ति को कफ सीरप के साथ गिरफ्तार किया. उसने तस्करी के लिए अवैध रूप से यह कफ सीरप रखा था.
पुलिस सूत्रों ने बताया की पानीटंकी के समीप ढाकुरमोड़ से एक व्यक्ति से 25 बोतल कफ सीरप बरामद किया गया. गुप्त सूत्र से मिली सूचना पर गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सीताराम राय है और वह खोरीबाड़ी प्रखंड के सिंघियाजोत का निवासी है.
वह कफसीरप लेकर नक्सलबाड़ी जाने की फिराक में था. गिरफ्तार व्यक्ति पर खोरीबाड़ी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया, जहां उसे जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










