नशेड़ी अभिभावक ने की विद्यार्थियों व शिक्षक की पिटाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2019 1:02 AM
विज्ञापन
शिक्षक घायल, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार कूचबिहार : नशे की हालत में स्कूल के भीतर घुसकर एक अभिभावक ने शिक्षक की पिटाई कर दी. बुधवार सुबह कूचबिहार-1 ब्लॉक के छाट घुघुमारी आरआर प्राथमिक विद्यालय में यह घटना घटी है. स्कूल सूत्रों से पता चला है कि एक छात्रा के अभिभावक की पिटाई से […]
विज्ञापन
शिक्षक घायल, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
कूचबिहार : नशे की हालत में स्कूल के भीतर घुसकर एक अभिभावक ने शिक्षक की पिटाई कर दी. बुधवार सुबह कूचबिहार-1 ब्लॉक के छाट घुघुमारी आरआर प्राथमिक विद्यालय में यह घटना घटी है. स्कूल सूत्रों से पता चला है कि एक छात्रा के अभिभावक की पिटाई से स्कूल शिक्षक धीरज चक्रवर्ती घायल हो गये है.
घायल स्कूल शिक्षक धीरज चक्रवर्ती का आरोप है कि दिन के 11 बजे स्कूल की एक छात्रा के पिता व उसके एक रिश्तेदार नशे की हालत में स्कूल में प्रवेश कर अन्य छात्र-छात्राओं की पिटाई कर रहे थे. शिक्षक जब अभिभावक को रोकने गये तो शिक्षक की बेधड़क पिटाई करने लगे. आरोपी अभिभावक ने शिक्षक को जमीन पर गिराकर पीटा. घटना पर नजर पड़ी तो प्राथमिक विद्यालय व पास के उच्च विद्यालय के शिक्षक वहां आ पहुंचे. घटना की सूचना कूचबिहार कोतवाली थाने को दी गयी.
पुलिस पहुंचकर आरोपी अभिभावक को गिरफ्तार कर ले गयी. मामले पर प्राथमिक विद्यालय की प्रधान शिक्षिका नंदिनी मित्र ने कहा कि एक छात्रा के पिता नशे की हालत में स्कूल में घुसकर दूसरे बच्चों को पीट रहे थे. इसे रोकने गये स्कूल शिक्षक धीरज चक्रवर्ती की नशेड़ी अभिभावक ने पिटाई कर घायल कर दिया है.
उन्होंने कहा कि उन्होंने जाकर देखा तो शिक्षक में मुंह से खून निकल रहा था. पास के हाईस्कूल से शिक्षक पहुंचकर पुलिस को सूचना दी व आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा. घटना में कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवायी गयी है. पुलिस ने बताया की मामले की छानबीन चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










