प्रधानमंत्री ने सिलीगुड़ी के विकास पर जतायी चिंता
Updated at : 09 Feb 2019 1:31 AM (IST)
विज्ञापन

नगर निगम में वाम बोर्ड का दिया साथ सहयोग नहीं करने के लिए ममता को कोसा सिलीगुड़ी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलीगुड़ी के विकास पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने यह चिंता जलपाईगुड़ी जिले के चुड़ाभंडार में भाजपा के ‘गणतंत्र बचाओ, बंगाल बचाओ’ जनसभा के दौरान जाहिर की. मोदी ने बंगाल की धरती पर […]
विज्ञापन
नगर निगम में वाम बोर्ड का दिया साथ
सहयोग नहीं करने के लिए ममता को कोसा
सिलीगुड़ी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलीगुड़ी के विकास पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने यह चिंता जलपाईगुड़ी जिले के चुड़ाभंडार में भाजपा के ‘गणतंत्र बचाओ, बंगाल बचाओ’ जनसभा के दौरान जाहिर की. मोदी ने बंगाल की धरती पर ही तृणमूल कांग्रेस (तृकां) व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ललकारते हुए कहा कि ममता सरकार विकास के नाम पर भी राजनीति करती है. केवल राजनीति ही नहीं बल्कि ओछी राजनीति करने में कोई कसर नहीं छोड़ती.
उन्होंने सिलीगुड़ी का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम पर वाम बोर्ड का अधिकार है. यही वजह है कि ममता सरकार निगम के बकाये रुपये अटका रही है और सिलीगुड़ी के विकास में रोड़ा डाल रही है. मोदी का कहना है कि यह एक ओछी नहीं बल्कि गंदी राजनीति है. सिलीगुड़ी नगर निगम का बकाया वाम बोर्ड का नहीं बल्कि यहां की जनता का है. ममता सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए की जनता जनार्दन होती है. समय आने पर पाई-पाई का हिसाब वसूलने से भी पीछे नहीं हटेगी.
मेयर ने किया समर्थन
सिलीगुड़ी के विधायक सह मेयर अशोक भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने कोई गलत बातें नहीं की है. जो हकीकत है उसे जनता के सामने बयान किया है. ममता सरकार न तो निगम के बकाया रुपये चुका रही है और न ही सिलीगुड़ी के विकास में निगम को आर्थिक सहयोग कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




