ePaper

अलीपुरद्वार : एक्सप्रेस ट्रेन और मैजिक वैन की टक्कर, दो लोगों की मौत

Updated at : 28 Jan 2019 2:51 AM (IST)
विज्ञापन
अलीपुरद्वार : एक्सप्रेस ट्रेन और मैजिक वैन की टक्कर, दो लोगों की मौत

अलीपुरद्वार : एक एक्सप्रेस ट्रेन के साथ मैजिक वैन की टक्कर से मैजिक वैन में सवार दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. रविवार की सुबह पश्चिम बंगाल-असम के सीमावर्ती इलाके में श्रीरामपुर और बासुगांव के बीच टीलापाड़ा मानवरहित क्रॉसिंग पर यह हादसा हुआ. अलीपुरद्वार डिवीजन से […]

विज्ञापन

अलीपुरद्वार : एक एक्सप्रेस ट्रेन के साथ मैजिक वैन की टक्कर से मैजिक वैन में सवार दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. रविवार की सुबह पश्चिम बंगाल-असम के सीमावर्ती इलाके में श्रीरामपुर और बासुगांव के बीच टीलापाड़ा मानवरहित क्रॉसिंग पर यह हादसा हुआ.

अलीपुरद्वार डिवीजन से मेडिकल वैन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य चलाया. घायलों को असम के कोकराझार अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों की पहचान सेवानिवृत्त रेलकर्मी शैलेन दास और दिलीप कुमार देव के रूप में हुई है. घायल भी पूर्व-रेलकर्मी हैं. सभी मैजिक वैन में सवार होकर पिकनिक जा रहे थे.

रेलकर्मियों ने मैजिक वैन को पटरी से हटाया, जिसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई. जानकारी मिली है कि सुबह 9.52 बजे गुवाहाटी की ओर जा रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के साथ मैजिक गाड़ी की 244/4 किमी रेलवे पिलर के पास बासुगांव व डांगतला स्टेशन के बीच टक्कर हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola