विमल गुट पर झूठ बोलने के आरोप में पोस्टरबाजी, विनय ने कहा : शीतकालीन सत्र में नहीं आ रहा बिल
Updated at : 13 Dec 2018 1:26 AM (IST)
विज्ञापन

दार्जिलिंग : संसद के शीतकालीन सत्र में 11 जातियों को एसटी का दर्जा देने का विधेयक लाने की मांग को लेकर गोजमुमो (विनय गुट) ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पोस्टर चिपकाये हैं. नेपाली में लिखे इन पोस्टरों में कहा गया है कि विमल गुरुंग और उनके समर्थक काफी दिनों से इस शीतकालीन सत्र में […]
विज्ञापन
दार्जिलिंग : संसद के शीतकालीन सत्र में 11 जातियों को एसटी का दर्जा देने का विधेयक लाने की मांग को लेकर गोजमुमो (विनय गुट) ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पोस्टर चिपकाये हैं. नेपाली में लिखे इन पोस्टरों में कहा गया है कि विमल गुरुंग और उनके समर्थक काफी दिनों से इस शीतकालीन सत्र में 11 जातियों को एसटी में शामिल कराने के लिए बिल पारित कराने की बात कहते आ रहे हैं, परंतु इस सत्र के एजेंडे में ऐसा कुछ दिख नहीं रहा है.
इससे साफ जाहिर होता है कि विमल गुरुंग, रोशन गिरी, एसएस अहलुवालिया पहाड़ की जनता से झूठ बोल रहे हैं.एक अन्य पोस्टर में बिल नहीं लाने पर आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी गयी है. केंद्रीय मंत्रियों के साथ भेंटवार्ता के दौरान विमलपंथियों के साथ कालिम्पोंग की विधायक सरिता राई भी थीं, इसलिए उन्हें भी पहाड़ की जनता को जवाब देना चाहिए.
इस संदर्भ मे गोजमुमो अध्यक्ष विनय तमांग ने पत्रकारों से कहा कि इस सत्र में 63 विषयों पर चर्चा-परिचर्चा करने और बिल पेश करने का उल्लेख है, लेकिन गोरखा समुदाय की 11 जातियों के लिए बिल लाने का कोई उल्लेख नहीं है. इसे साफ जाहिर होती है कि भाजपा और विमल गुरुंग पहाड की जनता को गुमराह करने में माहिर हैं.
उन्होंने कहा कि केंद्र से बिल लाने की मांग को लेकर वह पत्राचार करेंगे. इसके बाद भी बिल नहीं आता तो गोजमुमो आमरण अनशन करेगा. जरूरत पड़ी तो वह खुद भी अनशन करेंगे. हालांकि जो भी कार्यक्रम किया जायेगा वह पहाड़ की शांति-व्यवस्था को ध्यान में रखकर किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




