आंदोलनकारियों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की, 11 जख्मी

Updated at : 25 Sep 2018 2:17 AM (IST)
विज्ञापन
आंदोलनकारियों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की, 11 जख्मी

कूचबिहार : एसयूसीआई महिला संगठन की ओर से कानून तोड़ो आंदोलन को लेकर सदर महकमा शासक कार्यालय इलाके में भारी हंगामा मच गया. पूरे राज्य के साथ कूचबिहार जिले में भी शराबबंदी की मांग को लेकर ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की ओर से रैली निकाली गयी. ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन के कार्यक्रम को […]

विज्ञापन
कूचबिहार : एसयूसीआई महिला संगठन की ओर से कानून तोड़ो आंदोलन को लेकर सदर महकमा शासक कार्यालय इलाके में भारी हंगामा मच गया. पूरे राज्य के साथ कूचबिहार जिले में भी शराबबंदी की मांग को लेकर ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की ओर से रैली निकाली गयी.
ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन के कार्यक्रम को देखते हुए कूचबिहार महकमा शासक कार्यालय में विशाल पुलिस बल तैनात की गयी थी. आंदोलनकारी महिलाएं पुलिस घेरे को तोड़कर कार्यालय के अंदर प्रवेश करने लगी. इसपर पुलिस के साथ उनकी धक्का मुक्की हो गयी. पुलिस को भी आंदोलनकारी महिलाओं को खिंचते हुए प्रिजन वैन में डालते हुए देखा गया.
संगठन की सचिव नमिता बर्मन ने बताया की आज पुलिस ने भारी संख्या में आन्दोलनकारियों को गिरफ्तार किया है. खींचातानी में 11 महिलाएं घायल हुई है. उन्होंने आगे कहा कि पूरे राज्य के साथ कूचबिहार जिले में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे है. महिलाओं की सुरक्षा आज खतरे में है. इनमें ज्यादातर अपराधी शराब के नशे में होने की बजह से ऐसा करते है.
इस स्थिति में राज्य में शराब बंदी की मांग तात्पर्यपूर्ण है. इसके बावजूद राज्य सरकार नये सिरे से 1 हजार शराब की दूकानों को लाइसेंस देने जा रही है. इसके खिलाफ आज आन्दोलन किया गया. आगे आन्दोलन और तेज किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola