लांमडिंग-बदरपुर सेक्शन में बेपटरी हुई मालगाड़ी, एक दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2018 2:16 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : गुवाहाटी के निकट लांमडिंग-बदरपुर सेक्शन पर एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण पूरे पूर्वोत्तर भारत में रेल सेवा चरमरा गई है. जिसका सीधा असर न्यू जलपाईगुड़ी तथा सिलीगुड़ी स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी पड़ा है. इस रूट पर भी कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है. जिसकी […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : गुवाहाटी के निकट लांमडिंग-बदरपुर सेक्शन पर एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण पूरे पूर्वोत्तर भारत में रेल सेवा चरमरा गई है. जिसका सीधा असर न्यू जलपाईगुड़ी तथा सिलीगुड़ी स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी पड़ा है. इस रूट पर भी कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है. जिसकी वजह से आम रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को इस सेक्शन पर मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. जिसके कारण राजधानी तथा पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सहित करीब एक दर्जन ट्रेने रद्द कर देनी पड़ी है.इस संबंध में पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के सीपीआरओ प्रणब ज्योति शर्मा ने बताया है कि मालगाड़ी के पटरी से उतरने की वजह से कई ट्रेनें या तो रद्द कर दी गई है अथवा उनकी सेवाएं गनतब्य स्टेशन से पहले ही रोक दी गई है.
रद्द होने वाली अधिकांश ट्रेनें सिलचर- रूट की है. हांलाकि सिलचर और अगरतला से दिल्ली एवं अन्य स्थानों पर जानेवाली दूरगामी ट्रेन सेवाओं पर भी असर पड़ा है. उन्होंने बताया है कि सिलचर-नई दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस तथा अगरतला – आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस 24 तारीख को रद्द रहेगी. इसके साथ ही अगरतला-बंगलुरू हमसफर एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है. एक से दो दिनों के लिए गुवाहाटी-सिलचर के बीच अधिकांश ट्रेनें रद्द कर दी गई है.
इसके अलावा सिलचर-सियालदह कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन भी रद्द कर दी गयी. न्यू जलपाईगुड़ी तथा सिलिगुड़ी सहित उत्तर बंगाल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से नई दिल्ली, कोलकाता तथा बंगलुरु जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह समस्या सिर्फ 1 से दो दिनों के लिए है. 1 से 2 दिन के अंदर सभी ट्रेनों की सेवाएं सामान्य कर दी जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola