गंगतोक : मुख्य आयुक्त दिव्यांगजन दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2018 9:02 AM

विज्ञापन

गंगतोक : मुख्य आयुक्त दिव्यांगजन केंद्रीय सामाजिक न्याय, आधिकारिता मंत्रालय डॉ. कमलेश कुमार पांडेय बुधवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम की राजधानी गंगतोक पहुंचे. उन्होंने इस दौरान राज्य में दिव्यांगजनों को मिलने वाली सुविधाओं एवं हालात का जायजा लिया. दौरे पर उनके साथ थे उपायुक्त डॉ. संजय कांत प्रसाद. इस दौरान उन्होंने राज्य […]

विज्ञापन

गंगतोक : मुख्य आयुक्त दिव्यांगजन केंद्रीय सामाजिक न्याय, आधिकारिता मंत्रालय डॉ. कमलेश कुमार पांडेय बुधवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम की राजधानी गंगतोक पहुंचे. उन्होंने इस दौरान राज्य में दिव्यांगजनों को मिलने वाली सुविधाओं एवं हालात का जायजा लिया.

दौरे पर उनके साथ थे उपायुक्त डॉ. संजय कांत प्रसाद. इस दौरान उन्होंने राज्य सामाजिक न्याय, आधिकारिता एवं कल्याण विभाग के सचिव, नोडल विभाग के अधिकारियों के साथ समाज कल्याण भवन लमसे में भेंट की. उन्हें राज्य की विभागीय सचिव सरला राई ने वर्तमान में दिव्यांगजनों की स्थिति से अवगत कराया. मुख्य आयुक्त ने आज समाज कल्याण भवन के विस्तारित भवन का उद्घाटन किया. इसके अलावा उन्होंने विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट की.

जिला सूचना विभाग के अनुसार मुख्य आयुक्त ने बैठक में राज्य के सभी दिव्यांगजनों को वरीयता क्रम से दिव्यांगजन प्रमाणपत्र निर्गत करने की सलाह दी.

उन्होंने बताया कि विभाग के राज्य को-आर्डिनेटर को प्रशिक्षण नहीं दिया गया है. इसे प्राथमिकता के आधार पर दिया जाना चाहिये. कार्यक्रम के अगले चरण में मुख्य आयुक्त ने मनन केंद्र में मुख्य सचिव एके श्रीवास्तव से भेंट की. उन्होंने शाम को राजभवन में राज्यपाल गंगा प्रसाद और मुख्य सचिव से भेंट कर कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola