बानरहाट : चार दिनों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पानी नहीं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बानरहाट : पिछले चार दिनों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल का घोर संकट चल रहा है. पिछले शुक्रवार को अस्पताल के मोटर पंप खराब हो गया है. जिससे अस्पताल के इंडोर, आउटडोर, डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों का आवास जलविहीनहो गया है. इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को भारी परेशानी हो रही है. शालू तिर्की […]
विज्ञापन
बानरहाट : पिछले चार दिनों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल का घोर संकट चल रहा है. पिछले शुक्रवार को अस्पताल के मोटर पंप खराब हो गया है.
जिससे अस्पताल के इंडोर, आउटडोर, डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों का आवास जलविहीनहो गया है. इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को भारी परेशानी हो रही है. शालू तिर्की व आमिर मंगर ने बताया कि पूरे दिन के लिए पेयजल तो कहीं से जुटा लिया. लेकिन शौचालय एवं अन्य जरूरी काम के लिए पानी नहीं मिल रहा है. एक स्थानीय पंप मिस्त्री से ठीक कराने की कोशिश की जा रही है.
लेकिन मोटर पंप को निकालकर नया पंप लगाने में समय लगेगा. बानरहाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. चंचल रक्षित ने बताया कि बानरहाट चाय बागान से एक पेयजल टैंकर मंगाकर जरुरी काम निपटाया जा रहा है. धूपगुड़ी ब्लॉक के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सब्यसाची मंडल ने बताया कि पेयजल की समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










