50 करोड़ से गोरखा चैरिटेबल अस्पताल बनाने की तैयारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2018 6:30 AM
डीपीआर तैयार, हर परिवार से सहयोग की अपील जीटीए व सिक्किम सरकार से भी मांगी जायेगी मदद कालिम्पोंग. गोरखा चैरिटेबल अस्पताल के निर्माण के लिए शनिवार को कालिम्पोंग में एक बैठक हुई. यहां के गोर्खा दुःख निवारक सम्मेलन भवन में सम्पन्न बैठक में अस्पताल निर्माण समिति के सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही. पीके प्रधान की […]
डीपीआर तैयार, हर परिवार से सहयोग की अपील
जीटीए व सिक्किम सरकार से भी मांगी जायेगी मदद
कालिम्पोंग. गोरखा चैरिटेबल अस्पताल के निर्माण के लिए शनिवार को कालिम्पोंग में एक बैठक हुई. यहां के गोर्खा दुःख निवारक सम्मेलन भवन में सम्पन्न बैठक में अस्पताल निर्माण समिति के सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही. पीके प्रधान की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति के संरक्षक कप्तान एसडि तमांग, अध्यक्ष महेन्द्र सुब्बा, सचिव सुरेन प्रधान, सह सचिव बबिता मादेन व सदस्य उपस्थित रहे. पहाड़ में बड़े असपताल नहीं होने के कारण दार्जिलिंग पहाड़ी क्षेत्र के लोगो को स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष सिलीगुड़ी व अन्य जगहों पर जाना पड़ता है. आपातकालीन स्थिति में सिलीगुड़ी जाने पर खर्च भी बहुत ज्यादा हो जाता है. पहाड़ के गरीब परिवारों को इससे काफी तकलीफ होती है. इसी समस्या को लेकर गोरखा चैरिटेबल अस्पताल की परिकल्पना की गयी है.
इस दौरान सुरेन प्रधान ने कहा कि दार्जिलिंग व कालिम्पोंग क्षेत्र से काफी लोग उपचार के लिए सिलीगुड़ी के निजी असपतालों में जाते हैं. अस्पताल मनमाफिक बिल बनाकर पहाड़ के लोगों को ठगते हैं. इस दुर्गति से मुक्ति के लिए उक्त अस्पताल की परिकल्पना की गयी है. अस्पताल का डीपीआर तैयार हो गया है. 225 बेड के इस अस्तपाल में आइसीयू, वेंटीलेटर, डायलेसिस की सुविधा रहेगी.
मरीजों के परिजनों के लिए भवन का भी निर्माण किया जायेगा. इसकी लागत 50 करोड़ रुपये तक पहुंचने की बात श्री प्रधान ने कही. इसके लिए जीटीए से विशेष सहयोग की गुहार लगायी जायेगी. सिक्किम सरकार से भी मदद मांगी जायेगी उन्होंने इस अस्पताल के लिए पहाड़ के हर परिवार से एक- एक ईंट दान करने की अपील की. उन्होंने सभी स्तर से सहयोग मिलने की आशा जाहिर की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










