वनकर्मियों के अवैध वसूली का किया विरोध
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कालचीनी : राजाभातखावा स्थित बक्सा बाघ प्रकल्प के चेकपोस्ट से स्थानीय लोगों से भी शुल्क वसूली का विरोध इलाके की महिलाओं ने स्वयंसेवी संगठन मानविक मुख के नेतृत्व में किया. रविवार को महिलाओं ने वन विभाग द्वारा स्थानीय लोगों से शुल्क वसूली का विरोध करते हुए कर्मचारियों को राखी पहनायी. इन लोगों ने आरोप लगाया […]
विज्ञापन
कालचीनी : राजाभातखावा स्थित बक्सा बाघ प्रकल्प के चेकपोस्ट से स्थानीय लोगों से भी शुल्क वसूली का विरोध इलाके की महिलाओं ने स्वयंसेवी संगठन मानविक मुख के नेतृत्व में किया. रविवार को महिलाओं ने वन विभाग द्वारा स्थानीय लोगों से शुल्क वसूली का विरोध करते हुए कर्मचारियों को राखी पहनायी.
इन लोगों ने आरोप लगाया कि वन विभाग के कर्मचारी जयंती, 28 बस्ती, सुन्तलाबाड़ी और बक्साद्वार के अपने नाते-रिश्तेदारों से मिलने जाने पर स्थानीय लोगों से भी शुल्क वसूल रहे हैं. इसी के विरोध में महिलाओं ने वनकर्मियों को राखी पहनायी.
मानविक मुख के पक्ष से रातुल विश्वास ने आरोप लगाया कि आने जाने वाले स्थानीय लोगों से अवैध रुप से शुल्क वसूला जा रहा है. हालांकि वे इसके लिये वन विभाग के गेट हटाने की मांग नहीं कर रहे हैं. संगठन के प्रतिनिधियों शुभज्योति बसु, रामकुमार लामा, लालसिंह भुजेल और गोपी शर्मा ने वन विभाग के इस रवैये की आलोचना की है.
वहीं, मानविक मुख के रातुल विश्वास ने बताया कि वह इस अन्याय के खिलाफ अदालत भी जा सकते हैं. उल्लेखनीय है कि आज इस सांकेतिक विरोध के मद्देनजर वन विभाग के कर्मचारियों और पुलिस बल की विशेष तैनाती थी. करीब एक घंटे तक चले इस सांकेतिक विरोध के बाद यह शांतिपूर्ण रुप से संपन्न हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










