पोखर से मिला दस फुट लम्बा किंग कोबरा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मयनागुड़ी : लाटागुड़ी ग्राम पंचायत के उत्तर झाड़ माटीयाली के एक पोखर से दस फुट लम्बा किंग कोबरा बरामद हुआ. इलाज शुरू होने से पहले ही सांप की मौत हो गयी. कोबरा को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वन विभाग सूत्रों से पता चला है कि कुछ गड़बड़ी नजर आने पर कानूनी कार्रवायी की […]
विज्ञापन
मयनागुड़ी : लाटागुड़ी ग्राम पंचायत के उत्तर झाड़ माटीयाली के एक पोखर से दस फुट लम्बा किंग कोबरा बरामद हुआ. इलाज शुरू होने से पहले ही सांप की मौत हो गयी. कोबरा को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वन विभाग सूत्रों से पता चला है कि कुछ गड़बड़ी नजर आने पर कानूनी कार्रवायी की जायेगी.
सोमवार को लाटागुड़ी ग्राम पंचायत के उत्तर झाड़माटियाली के एक पोखर से एक किंग कोबरा निकला. इलाके के पर्यावरण प्रेमी श्यामाप्रसाद पांडे खबर पाकर दिन के 11 बजे सांप को बरामद करने पहुंचे. उन्होंने बताया कि बांस की मदद से सांप को जब पानी से निकाला गया उस समय वह थोड़ा बहुत हिल कर रहा था. उसे तुरंत लाटागुड़ी के प्रकृति पर्यवेक्षण केंद्र में इलाज के लिए लाया गया.
लेकिन चिकित्सकों ने सांप को मृत बता दिया. श्यामा बाबू ने बताया कि सांप के शरीर पर दो स्थानों में घाव के निशान थे. लेकिन यह मौत का कारण नहीं हो सकता है. गोरुमारा वन्यप्राणी विभाग के डीएफओ निशा गोस्वामी ने बताया कि सांप के पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता चलेगा. रिपोर्ट के अनुसार ही कोई कार्रवायी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










