ePaper

भयावह सड़क दुर्घटना में एक की मौत

Updated at : 22 Jul 2018 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
भयावह सड़क दुर्घटना में एक की मौत

जयगांव : भयावह सड़क दुर्घटना में 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए. जिनमें से बाद में एक की मौत हो गयी. घायलों में कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है. इस सड़क दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई. घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती […]

विज्ञापन
जयगांव : भयावह सड़क दुर्घटना में 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए. जिनमें से बाद में एक की मौत हो गयी. घायलों में कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है. इस सड़क दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई. घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक कोयला लदे ट्रक से यह दुर्घटना हुई. चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक ने एक ऑटो को टक्कर मार दी. उसी ऑटो में 5 लोग सवार थे. बाद में ट्रक भी सड़क किनारे पलट गया .इस दुर्घटना में ऑटो में सवार एक महिला सहित पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए .जबकि एक स्कूटी भी दुर्घटनाग्रस्त हुई है. इस घटना के बाद ही स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया. वह लोग ट्रक में तोड़फोड़ करने लगे.
घटना की सूचना मिलते ही जयगांव थाना से भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची. जयगांव के एसडीपीओ अनिरुद्ध ठाकुर भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. उन्होंने सभी घायलों को बरामद कर जयगांव अस्पताल में भर्ती कराया. बाद में सभी घायलों को अलीपुरद्वार रेफर कर दिया गया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायलों के इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान भीम बहादुर थापा के रूप में की गई है .उसका घर जयगांव का ढाकला बस्ती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola