बालुरघाट में सड़ा मांस बेचने पर हंगामा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बालुरघाट : बालुरघाट के साढ़े तीन नंबर रोड इलाके के एक मांस दुकान में सड़ा मांस बेचे जाने के आरोप में हंगामा खड़ा हो गया. एक खरीददार ने इस आरोप पर दुकान में जाकर विरोध जाताया. मामले को लेकर घटनास्थल पर बालुरघाट थाना पुलिस, नगरपालिका अधिकारी व खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचे. मांस का […]
विज्ञापन
बालुरघाट : बालुरघाट के साढ़े तीन नंबर रोड इलाके के एक मांस दुकान में सड़ा मांस बेचे जाने के आरोप में हंगामा खड़ा हो गया. एक खरीददार ने इस आरोप पर दुकान में जाकर विरोध जाताया. मामले को लेकर घटनास्थल पर बालुरघाट थाना पुलिस, नगरपालिका अधिकारी व खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचे. मांस का नमूना इकट्ठा कर जांच के लिए ले जाया गया है.
शिकायतकर्ता बालुरघाट के खादिमपुर इलाकावासी अजय चंद्र सरकारी कर्मचारी है. उसने सोमवार को छोटन माली के साढ़े तीन नंबर मोड़ इलाके के मांस की दुकान से मांस खरीदा. लेकिन जब उसे पकाने गया तो उससे सड़ा हुआ दुर्गंध निकलने लगा. इसपर क्रेता ने दुकानदार से मांस वापस लेने को कहा, लेकिन दुकानदार इसके लिए राजी नहीं हुआ. इसपर विवाद शुरू हो गया.
विवाद सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. खाद्य सुरक्षा विभाग व बालुरघाट नगरपालिका अधिकारी भी मांस की दुकान पर पहुंचे. अधिकारियों को दुकानदार ने ट्रेड लाइसेंस भी नहीं दिखा पाया. मांस का नमूना जांच के लिए ले जाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










