एनजेपी: महीनों से खराब है एस्केलेटर, मेयर ने रेलवे के जीएम की लिखी चिट्ठी, तत्काल समस्या के समाधान की मांग

Published at :26 Jun 2018 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
एनजेपी: महीनों से खराब है एस्केलेटर, मेयर ने रेलवे के जीएम की लिखी चिट्ठी, तत्काल समस्या के समाधान की मांग

सिलीगुड़ी : एक ओर जहां पूर्वोत्तर सीमा रेलवे विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए एस्केलेटर और लिफ्ट लगाने की योजना बना रही है,वहीं दूसरी ओर न्यू जलपाईगुड़ी यानि एनजेपी रेलवे स्टेशन पर लगा एस्केलेटर कई महीनों से बंद है और कोई इसको देखने वाला नहीं है. मिली जानकारी के अनुसार एनजेपी स्टेशन […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : एक ओर जहां पूर्वोत्तर सीमा रेलवे विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए एस्केलेटर और लिफ्ट लगाने की योजना बना रही है,वहीं दूसरी ओर न्यू जलपाईगुड़ी यानि एनजेपी रेलवे स्टेशन पर लगा एस्केलेटर कई महीनों से बंद है और कोई इसको देखने वाला नहीं है. मिली जानकारी के अनुसार एनजेपी स्टेशन पर एक एस्केलेटर लगा हुआ है.
जब रेलवे मंत्री ममता बनर्जी थीं तब उन्होंने ही यहां एस्केलेटर लगाने की मंजूरी दी थी. एस्केलेटर लग जाने से इस रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों खास कर बीमार,वृद्ध तथा दिव्यांग को काफी सुविधा होने लगी.अचानक पिछले काफी दिनों से एस्केलेटर बंद पड़ा हुआ है. यह क्यों बंद है इस बारे में किसी को पता नहीं है. रेलवे अधिकारी भी इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहते.
यहां उल्लेखनी है कि पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने न्यू जलपाईगुड़ी सहित उत्तर बंगाल के कई रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प की योजना बनायी है. जिसमें प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर लिफ्ट तथा एस्केलेटर लगाए जाएंगे. जिसमें एनजेपी स्टेशन पर दो नए लिफ्ट लगाने की योजना है. इसके साथ ही इस स्टेशन पर एस्केलेटर की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी. दो और नए एस्केलेटर लगाने की मंजूरी रेलवे ने दी है.इस तरह से आने वाले दिनों में यहो एस्केलेटरों की संख्या बढ़कर तीन हो जायेगी. इसके साथ ही दो नए लिफ्ट लगने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी. पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के सीपीआरओ प्रणव ज्योति शर्मा के अनुसार कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर लिफ्ट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है. जिन्हें सितंबर 2018 तक चालू करने की योजना है इसमें से 2 लिफ्ट न्यू जलपाईगुड़ी में लगाए जाएंगे. इन लिफ्टों को लग जाने से रेल यात्री काफी लाभान्वित होंगे. खासकर वृद्ध एवं दिव्यांग रेल यात्रियों को काफी सुविधा होगी.
अभी एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने के लिए सीढ़ी चढ़ कर ऊपरी पुल पार करना पड़ता है. लिफ्ट लग जाने के बाद सीढ़ियां चढ़ने की आवश्यकता नहीं रहेगी. यात्री लिफ्ट से सीधे ऊपरी पुल पर पहुंचेंगे और दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाकर लिफ्ट से ही ऊपरी पुल से नीचे उतर जाएंगे. अब श्री शर्मा चाहें जो कहें वास्तविकता यह है कि पहले से लगा एस्केलेटर ही काम नहीं कर रहा है.
यहां के रेल यात्रियों ने तत्काल एस्केलेटर चालू करने की मांग की है.इसके साथ ही सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर तथा माकपा विधायक अशोक भट्टाचार्य ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है. उन्होंने एस्केलेटर बंद होने के मामले को पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के महा प्रबंधक (जीएम)के समक्ष उठाया है. उन्होंने जीएम को एक चिट्ठी भी लिखी है और तत्काल एस्केलेटर चालू करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola