भीषण गर्मी के बाद अब बाढ़ का कहर, तेज बहाव में बह गया बांस पुल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jun 2018 1:56 AM (IST)
विज्ञापन

मयनागुड़ी : बरसात का मौसम शुरू होते ही डुवार्स क्षेत्र में तरह-तरह की समस्याएं सामने आने लगती हैं. सबसे बड़ी समस्या यह है कि अभी भी बहुत सी नदियों पर आवागमन के लिए पक्का सेतु नहीं हैं. इस वजह से ग्रामीण अपने बल पर या ग्राम पंचायत की तरफ से बांस के पुल बनाकर काम […]
विज्ञापन
मयनागुड़ी : बरसात का मौसम शुरू होते ही डुवार्स क्षेत्र में तरह-तरह की समस्याएं सामने आने लगती हैं. सबसे बड़ी समस्या यह है कि अभी भी बहुत सी नदियों पर आवागमन के लिए पक्का सेतु नहीं हैं. इस वजह से ग्रामीण अपने बल पर या ग्राम पंचायत की तरफ से बांस के पुल बनाकर काम चलाया जाता है. लेकिन बरसात में उस पर भी आफत आ जाती है.
मयनागुड़ी ब्लॉक अंतर्गत पदमति एक नंबर ग्राम पंचायत की बालासन इलाके में धरला नदी पर बना बांस का पुल नदी के तेज बहाव में बह गया. इस वजह से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. पुल के बह जाने के बाद ग्रामीण मरम्मत के लिए जुट गये हैं. हालांकि संसाधनों के अभाव में मरम्मत कार्य इतना आसान भी नहीं है.
घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम पंचायत सदस्य संध्या सरकार रविवार की सुबह मौके पर पहुंचीं, तो स्थानीय लोगों ने उनसे नदी पर पक्का पुल बनाये जाने की गुहार लगायी. ग्रामीणों का आरोप है कि बांस के इस पुल से हमेशा खतरा बना रहता है. हाल ही में इस पुल से गिरकर एक ग्रामीण की मौत हो गई. उसके बावजूद प्रशासन की नींद नहीं टूटी है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










