बंगाल की मुख्यमंत्री ममता जाएंगी सिक्किम, पवन चामलिंग से फोन पर की बातचीत

Published at :24 Jun 2018 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता जाएंगी सिक्किम, पवन चामलिंग से फोन पर की बातचीत

गंगतोक : सिक्किम सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत शुरू किये गये जैविक खेती की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है. इसी क्रम में देश के विभिन्न राज्यों से जैविक खेती के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए मंत्री व विशेषज्ञों का सिक्किम दौरा निरंतर हो रहा है. पड़ोसी राज्य की मुख्यमंत्री ममता […]

विज्ञापन
गंगतोक : सिक्किम सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत शुरू किये गये जैविक खेती की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है. इसी क्रम में देश के विभिन्न राज्यों से जैविक खेती के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए मंत्री व विशेषज्ञों का सिक्किम दौरा निरंतर हो रहा है. पड़ोसी राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी जैविक खेती की जानकारी हासिल करने के उद्देश्य से सिक्किम आने की इच्छा व्यक्त की है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन चामलिंग से फोन पर बातचीत के दौरान जल्द ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिक्किम आने की जानकारी दी है. सत्तारूढ़ एसडीएफ मुख्यालय में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चामलिंग ने कहा कि शनिवार की सुबह बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ फोन पर बातचीत हुई है. उन्होंने सिक्किम में जैविक खेती के बारे में जानकारी लेने के लिए आने की इच्छा व्यक्त की. ममता ने दौरे के क्रम में जनता को भी संबोधित करने की इच्छा जाहिर की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola