नयी बाइक रोके जाने से भड़का युवक, ट्रैफिक पुलिस से भिड़ा, मोबाइल छीना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jun 2018 1:37 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : नयी मोटर साइकिल पर सवार चालक को हाथ दिखाकर गाड़ी रोकना ट्रैफिक पुलिस के लिए आफत बन गया. गाड़ी खड़ी करते ही चालक पुलिस के साथ भिड़ गया. सिविक वोलेंटियर के साथ हाथापाई व ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी से मोबाइल आदि छीन कर रूवाब दिखाने लगा. वहीं बाइक चालक ने ट्रैफिक पुलिस पर बेवजह […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : नयी मोटर साइकिल पर सवार चालक को हाथ दिखाकर गाड़ी रोकना ट्रैफिक पुलिस के लिए आफत बन गया. गाड़ी खड़ी करते ही चालक पुलिस के साथ भिड़ गया. सिविक वोलेंटियर के साथ हाथापाई व ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी से मोबाइल आदि छीन कर रूवाब दिखाने लगा. वहीं बाइक चालक ने ट्रैफिक पुलिस पर बेवजह परेशान करने व गोली से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. गुरूवार की रात यह घटना सिलीगुड़ी के सेवक मोड़ ट्रैफिक प्वाइंट पर घटी है. ट्रैफिक पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा देने व पुलिस के साथ बद्सलूकी करने का मामला दर्ज कराया है.
मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की रात करीब 8 बजे हिलकर्ट रोड इलाका निवासी कुशल शर्मा अपनी नयी मोटर साइकिल से घर की तरफ जा रहा था. सेवक मोड़ ट्रैफिक प्वाइंट पर गाड़ियों की तलाशी ली जा रही थी. एक सिविक वोलेंटियर ने कुशल शर्मा को भी हाथ दिखाकर रोका और गाड़ी खड़ी कर कागजात सहित ड्राइविंग लाइसेंस आदि दिखाने को कहा.
नयी गाड़ी खड़ी करने को लेकर कुशल काफी भड़क गया. वह मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगा. इसी क्रम में ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने उसके हाथ से मोबाइल लेकर कागजात दिखाने को कहा. आरोप है कि इसके बाद कुशल ने भी पुलिस कर्मचारियों के साथ बदसलूकी शुरू की. उसने भी पुलिस कर्मचारी के हाथ से मोबाइल छीन लिया.
कुशल शर्मा ने बताया कि नयी गाड़ी देखने के बाद पुलिस ने उसे रोका. उसकी गाड़ी के सभी कागजात सही हैं. गाड़ी खड़ी कर वह अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था कि तभी ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ने उसका मोबाइल छीनकर गोली से उड़ाने की धमकी दी.
पुलिस ने उसका लाइसेंस मांगा और वो भी रख लिया. इसी बात को लेकर ट्रैफिक पुलिस के साथ बहस हो गयी. और पुलिस बेवजह उसे परेशान कर रही है. जबकि ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी स्वपन राय ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार गाड़ियों की तलाशी ली जा रही थी. सिविक वोलेंटियर ने कुशल शर्मा नामक बाइक चालक को भी रोका.
उसे रोकने की वजह से उसका पारा गरम हो गया. उसने पुलिस कर्मचारियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी. लाइसेंस व कागजात मांगने पर वह मोबाइल से वीडियो बनाने लगा. हिदायत करने पर उसने पुलिस कर्मचारी के हाथ से मोबाइल छीन लिया. घटना की जानकारी मिलते सिलीगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. ट्रैफिक पुलिस की ओर से कुशल शर्मा के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा देने व पुलिस कर्मचारी के साथ बदसलूकी करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. खबर लिखे जाने तक पुलिस ने कुशल शर्मा को हिरासत में लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










