हैदरपाड़ा बुद्धभारती हाई स्कूल के हेडमास्टर सस्पेंड

Published at :22 Jun 2018 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
हैदरपाड़ा बुद्धभारती हाई स्कूल के हेडमास्टर सस्पेंड

सिलीगुड़ी : हैदरपाड़ा बुद्धभारती हाई स्कूल के हेड मास्टर सपनेंदु नंदी के खिलाफ उसी स्कूल के के दो शिक्षकों देवी तलापात्र तथा मिहिर पाल के सर्विस बुक में टेंपरिंग तथा पेंशन में घोटाला करने का मामला सामने आया है. उसके बाद पश्चिम बंगाल मध्य शिक्षा पर्षद की ओर से मामले की जांच होने तक उन्हें […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : हैदरपाड़ा बुद्धभारती हाई स्कूल के हेड मास्टर सपनेंदु नंदी के खिलाफ उसी स्कूल के के दो शिक्षकों देवी तलापात्र तथा मिहिर पाल के सर्विस बुक में टेंपरिंग तथा पेंशन में घोटाला करने का मामला सामने आया है. उसके बाद पश्चिम बंगाल मध्य शिक्षा पर्षद की ओर से मामले की जांच होने तक उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है.
गुरुवार को विद्यालय प्रांगण में एक संवाददाता सम्मेलन में स्कूल संचालन कमेटी के अध्यक्ष विवेकानंद साहा ने यह जानकारी दी. बता दें कि उस विद्यालय की शिक्षका देवी तलापात्र ने आरोप लगाया था कि उनकी सर्विस बुक में नियुक्ति की तिथि 1 अप्रैल 1987 है. लेकिन ऑफिस में जमा सर्विस बुक में टेंपरिंग कर सपनेंदु नंदी ने उसे 1 अप्रैल 1989 कर दिया है. श्रीमती पात्र ने आरोप लगाया कि सपनेंदु नंदी उनके उपर विभिन्न प्रकार से मानसिक अत्याचार किया करते थे. सिर्फ इतना ही नहीं उस विद्यालय के दूसरे शिक्षक मिहिर पाल के पेंशन के जरूरी कागजात में भी गड़बड़ की गयी. जिससे उन्हें पेंशन का पैसा मिलने में काफी समस्या हो रही है.
संवाददाता सम्मेलन में अध्यक्ष विवेकानंद साहा ने बताया कि संचालन कमेटी ने चर्चा कर 18 अप्रैल 2018 को एक चार्जशीट आरोपी को दिया गया. सपनेंदु नंदी द्वारा 30 अप्रैल 2018 को चार्जशीट का जवाब दिया गया.जवाब में कुछ असंगतियां मिलने पर एक जांच कमेटी गठन कर निष्पक्ष जांच के लिए पश्चिम बंगाल मध्य शिक्षा पर्षद से उन्हें सस्पेंड करने की अपील की गयी.
श्री साहा ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद पश्चिम बंगाल मध्य शिक्षा पर्षद की ओर से 13 जून को कोलकाता में उन्हें हियरिंग के लिए बुलाकर सस्पेंड किया गया है. उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहां कि जांच कमेटी मामले की तह तक जाकर निष्पक्ष जांच करेगी. उस संवाददाता सम्मेलन में पीड़ित शिक्षका देवी तलापात्र, मिहिर पाल व अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola