मयनागुड़ी: कुछ घंटों की बारिश में ही मयनागुड़ी बाजार नर्क में तब्दील
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jun 2018 1:22 AM (IST)
विज्ञापन

मयनागुड़ी : थोड़ी ही बारिश में मयनागुड़ी बाजार नर्क में तब्दील हो गया है. मयनागुड़ी के पुराने बाजार के विभिन्न इलाके में जल निकासी व्यवस्था की हालत बेहद खराब है. सभी नाला कचरा से भरा हुआ है. लोगों का आरोप है कि इसकी नियमित सफाई नहीं की जाती है. बारिश होने से नाले का पानी […]
विज्ञापन
मयनागुड़ी : थोड़ी ही बारिश में मयनागुड़ी बाजार नर्क में तब्दील हो गया है. मयनागुड़ी के पुराने बाजार के विभिन्न इलाके में जल निकासी व्यवस्था की हालत बेहद खराब है. सभी नाला कचरा से भरा हुआ है. लोगों का आरोप है कि इसकी नियमित सफाई नहीं की जाती है. बारिश होने से नाले का पानी बाजार के विभिन्न दुकानों, सब्जी व मछली बाजार में घुस रहा है. नाले के गंदा पानी से सड़कों पर कीचड़ जमा हो गया है. जिससे व्यवसायियों से लेकर खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
मयनागुड़ी पुराना बाजार के एक व्यवसायी ने बताया कि थोड़ी ही बारिश से दुकानों में पानी घुस रहा है. इस तरह से व्यवसाय करना मुश्किल हो रहा है. निकासी व्यवस्था को तुरंत ठीक कराने की जरुरत है. अगर बारिश ज्यादा शुरू हो गया तो पूरा बाजार गंदे पानी में डूब जायेगा. व्यवसायी समिति के सचिव सुमित साहा ने बताया कि कुछ व्यवसायी बाजार में कूड़ा जहां-तहां फेंक देते हैं. इससे नाला जाम है और निकासी व्यवस्था बंद हो गयी है. मयनागुड़ी ग्राम पंचायत को प्लान बनाकर उसपर कार्य करने की बातें कही गयी है.
इस संबंध में मयनागुड़ी पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बसु से पूछा गया. उन्होंने बताया कि इससे पहले मयनागुड़ी ग्राम पंचायत व जिला परिषद के सहयोग से मयनागुड़ी बाजार में नालों की सफाई की गयी थी. कुछ दिनों के भीतर नया बोर्ड गठन किया जायेगा. इसके बाद ही कार्रवायी की जा सकती है. उन्होंने निकासी व्यवस्था को लेकर व्यवसायियों को जागरुक होने की सलाह दी. नालों में कचरा फेंककर जाम नहीं करने की सभी से अपील की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










