कछुआ की इस दुर्लभ प्रजाति को देखकर रह गये सब दंग

Published at :22 Jun 2018 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
कछुआ की इस दुर्लभ प्रजाति को देखकर रह गये सब दंग

नागराकाटा : नागराकाटा के भगत चाय बागान इलाके में गुरुवार को एक युवक ने दुर्लभ प्रजाति का कछुआ बरामद कर वन विभाग को सौंप दिया. मिली जानकारी के अनुसार चाय बागान के डाक लाईन निवासी विकास कुजूर ने खेत में काम करते समय कछुए को देखा. कछुआ नागराकाटा 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मयनाखोला के […]

विज्ञापन
नागराकाटा : नागराकाटा के भगत चाय बागान इलाके में गुरुवार को एक युवक ने दुर्लभ प्रजाति का कछुआ बरामद कर वन विभाग को सौंप दिया. मिली जानकारी के अनुसार चाय बागान के डाक लाईन निवासी विकास कुजूर ने खेत में काम करते समय कछुए को देखा.
कछुआ नागराकाटा 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मयनाखोला के एक गड्ढ़े में पड़ा हुआ था. तभी विकास कुजूर ने कछुआ को बरामद कर वन विभाग को सौंप दिया. वन विभाग खूनीय वन रेंज के अधिकारी ने बताया कि दुर्लभ प्रजाति के इस कछुए को जंगल के जलाशय में छोड़ दिया गया है. युवक को वन्यप्राणियों के प्रति जागरूकता को देखते हुए अधिकारी ने प्रशंसा की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola