खोरीबाड़ी के बीडीओ को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jun 2018 1:27 AM (IST)
विज्ञापन

खोरीबारी : भारत-नेपाल सीमा पर स्थित खोरीबाड़ी प्रखंड के डांगुजोत गांव के ग्रामीणों ने बीडीओ योगेश चंद्र मंडल का घेराव किया. ग्रामीणों ने उन्हें घंटों तक बंधक की स्थिति में रखा. मेची पुल से सटे पगडंडी रास्ते पर ग्रामीणों द्वारा ह्यूम पाइप देकर सड़क निर्माण कराया जा रहा है. बिना अनुमति हो रहे इस काम […]
विज्ञापन
खोरीबारी : भारत-नेपाल सीमा पर स्थित खोरीबाड़ी प्रखंड के डांगुजोत गांव के ग्रामीणों ने बीडीओ योगेश चंद्र मंडल का घेराव किया. ग्रामीणों ने उन्हें घंटों तक बंधक की स्थिति में रखा. मेची पुल से सटे पगडंडी रास्ते पर ग्रामीणों द्वारा ह्यूम पाइप देकर सड़क निर्माण कराया जा रहा है. बिना अनुमति हो रहे इस काम का बीडीओ निरीक्षण करने आये थे.
ग्रामीणों का कहना है कि भारतीय क्षेत्र के लोग नेपाल आवागमन भातगांव होकर करते है. इस ओर नदी में पानी हो जाने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसीलिए यह सड़क बनवायी जा रही है.
मेची नदी पर बने पुल से सटाकर डांगुजोत के ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण कार्य बिना किसी अनुमति के ही करवाया जा रहा था. सूचना पाकर बीडीओ जब कार्य के विषय में जानकारी लेने पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें घंटों तक बंधक बनाये रखा. उन्होंने पास के एसएसबी कैंप में जाकर बैठना पड़ा. बाद में पुलिस-प्रशासन के पहुंचने के बाद बीडीओ को ग्रामीणों ने जाने दिया.
इस बारे में पंचायत सदस्य रामाशीष महतो ने कहा कि इस सड़क का निर्माण बीडीओ से अनुमति लेकर किया जा रहा है. वहीं जब इस बारे में बीडीओ से पूछा गया तो उन्होंने अनभिज्ञता जताते हुए कहा : मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है. हमने सड़क निर्माण के लिए कोई भी अनुमति नहीं दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










