हाथियों के आतंक से लोग त्रस्त, गुस्साये हाथी कर रहे हैं घरों में तोड़फोड़, चट कर रहे है अनाज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jun 2018 1:16 AM (IST)
विज्ञापन

मयनागुड़ी : जंगल में भोजन की कमी से जंगली हाथी रिहायसी इलाकों में दाखिल हो रहे है. मंगलवार की रात को ही पता चल गया था. मयनागुड़ी ब्लॉक के आमगुड़ी व रामसाई के जलढाका नदी के समीप नाकटानी बाड़ी इलाके में 15 हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया. हाथियों का झुंड गदेयारकुठी जंगल से […]
विज्ञापन
मयनागुड़ी : जंगल में भोजन की कमी से जंगली हाथी रिहायसी इलाकों में दाखिल हो रहे है. मंगलवार की रात को ही पता चल गया था. मयनागुड़ी ब्लॉक के आमगुड़ी व रामसाई के जलढाका नदी के समीप नाकटानी बाड़ी इलाके में 15 हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया.
हाथियों का झुंड गदेयारकुठी जंगल से निकलकर इलाके के खतों व घरों पर हमला किया. इलाके के निवासी प्रभात राय, श्रीकांत राय, दीनेश राय, जलधर राय सहित अन्य कई घरों पर हाथियों ने उत्पात मचाया. साथ ही इलाके के खेतों में भोजन की तलाश में यह झुंड भटकता रहा. इलाकावासियों का कहना है कि सर्दी के समय हाथियों का हमला हुआ था.
छह माह बाद फिर हाथियों का झुंड इलाके में दाखिल हुआ है. हालांकि किसी भी मवेशी या इंसान को हाथियों ने चोट नहीं पहुंचाया. सिर्फ भोजन की तलाश में ही इधर-उधर तोड़फोड़ मचाते हुए वापस लौट गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










