मयनागुड़ी: बाढ़ का संकट झेल रहा पश्चिम सांगपाड़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Jun 2018 4:07 AM (IST)
विज्ञापन

मयनागुड़ी : बाढ़ के हालात में सुधार होने के बावजूद माल ब्लॉक के चापाडांगा ग्राम पंचायत इलाके के सांगपाड़ा इलाके तक जाने वाली एकमात्र सड़क के क्षतिग्रस्त हो जाने से स्थानीय 50 परिवार मुख्य इलाके से अलग थलग पड़ गये हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि कई रोज पहले तीस्ता का पानी प्रवेश करने से […]
विज्ञापन
मयनागुड़ी : बाढ़ के हालात में सुधार होने के बावजूद माल ब्लॉक के चापाडांगा ग्राम पंचायत इलाके के सांगपाड़ा इलाके तक जाने वाली एकमात्र सड़क के क्षतिग्रस्त हो जाने से स्थानीय 50 परिवार मुख्य इलाके से अलग थलग पड़ गये हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि कई रोज पहले तीस्ता का पानी प्रवेश करने से कच्ची सड़क ध्वस्त हो गयी है.
इसलिये स्थानीय लोगों को कमर तक पानी पैदल ही पार करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि पहले से तीस्ता के जलस्तर में काफी कमी आयी है. इस समय इलाके में एक पुल बन जाता तो उससे लोगों को काफी सुविधा होती. इस बारे में ग्राम पंचायत के निवर्तमान प्रधान दीपक राय ने बताया कि घटना की जानकारी लेकर उचित कदम उठाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










