ePaper

जानवरों पर अत्‍याचार : स्वान पर गर्म पीच डाल कर चलायी गयी रोलर

Updated at : 20 Jun 2018 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
जानवरों पर अत्‍याचार : स्वान पर गर्म पीच डाल कर चलायी गयी रोलर

बालुरघाट : हाल ही में सड़क पर सो रहे एक निरीह कुत्ते पर गरम पीच डालकर उसकी निर्मम हत्या की घटना घटी थी. सोमवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब स्टेप बालुरघाट नामक पशु प्रेमी संगठन की तरफ से आगरा के फतेहपुर (दक्षिण दिनाजपुर जिला अंतर्गत) में घटी घटना के विरोध में प्रतिवाद सभा […]

विज्ञापन
बालुरघाट : हाल ही में सड़क पर सो रहे एक निरीह कुत्ते पर गरम पीच डालकर उसकी निर्मम हत्या की घटना घटी थी. सोमवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब स्टेप बालुरघाट नामक पशु प्रेमी संगठन की तरफ से आगरा के फतेहपुर (दक्षिण दिनाजपुर जिला अंतर्गत) में घटी घटना के विरोध में प्रतिवाद सभा आयोजित की गई.
इस सभा में भाग लेने वाले बालुरघाट के विभिन्न पर्यावरण प्रेमी संगठनों और पशुप्रेमी संगठनों के सदस्यों ने उक्त घटना की कड़ी निंदा की है. सभा में तुहिन शुभ्र मंडल, विश्वजीत बसाक, कृष्णपद मंडल, स्टेप की तरफ से स्वपन राय, विदिशा राय, शिव प्रसाद पाकराशी और माही सर्राफ ने पशु की हत्या को निर्दयता और पर्यावरण का विरोधी बताया.
स्टेप के सदस्य स्वपन राय ने बताया कि देश में पशु क्रूरता के खिलाफ कानून बना हुआ है. इस तरह के अपराध दंडनीय है. इसके बावजूद कुछ लोग निरीह पशुओं की निर्ममतापूर्वक हत्या करते हैं. यह अत्यंत निंदनीय है. उल्लेखनीय है कि कुत्ते की नृशंस हत्या का सोशल मीडिया में भी विरोध हो रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola