मंत्री रवींद्रनाथ के साथ बदसलूकी, सांसद पार्थ प्रतिम राय भी घेरे में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jun 2018 2:15 AM (IST)
विज्ञापन

कूचबिहार : उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष के साथ तृणमूल के ही छात्र-युवा संगठनों के सदस्यों द्वारा बदसलूकी किये जाने की घटना सामने आयी है. सोमवार को यह घटना उस समय हुई जब तृणमूल के छात्र एवं युवा संगठनों ने केंद्र सरकार की पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि के खिलाफ प्रतिवाद रैली निकालने की तैयारी की […]
विज्ञापन
कूचबिहार : उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष के साथ तृणमूल के ही छात्र-युवा संगठनों के सदस्यों द्वारा बदसलूकी किये जाने की घटना सामने आयी है. सोमवार को यह घटना उस समय हुई जब तृणमूल के छात्र एवं युवा संगठनों ने केंद्र सरकार की पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि के खिलाफ प्रतिवाद रैली निकालने की तैयारी की थी.
आरोप है कि इस दौरान देवानहाट इलाके में स्थित दलीय कार्यालय में बैठे सांसद पार्थ प्रतिम राय के समर्थकों ने कथित तौर पर मंत्री से दुर्व्यहार किया. उल्लेखनीय है कि घटना के समय मंत्री रवींद्रनाथ घोष देवानहाट कॉलेज में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे. अचानक वे अपने वाहन से उतरे और दलीय कार्यालय गये. आरोप है कि उन्होंने वहां उपस्थित तृणमूल युवा और छात्र परिषद के सदस्यों से गाली-गलौज की. उसके बाद ही कार्यकर्ता भी उत्तेजित हो गये और उन्होंने मंत्री के साथ अशालीन बर्ताव किया. हालांकि स्थानीय लोगों के बीचबचाव के बाद स्थिति संभल गयी और मंत्री वहां से निकलकर अपने गंतव्य की ओर चले गये. खुद मंत्री ने बताया कि सांसद और तृणमूल युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पार्थ प्रतिम राय तृणमूल युवा कांग्रेस के नाम पर सीमावर्ती इलाकों में मवेशी तस्करों से जुड़े समाज विरोधियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे. इसी को लेकर जब मंत्री दफ्तर में जानकारी लेने गये तो उनके साथ सुनियोजित तरीके से दुर्व्यवहार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










