18 फुट लम्बा अजगर बरामद

Published at :18 Jun 2018 3:15 AM (IST)
विज्ञापन
18 फुट लम्बा अजगर बरामद

जलपाईगुड़ी : राजगंज ब्लॉक के साहेबबाड़ी इलाके के एक घर से लगभग 18 फुट लम्बा एवं 40 किलो वजनी अजगर बरामद किया गया. रविवार की शाम बेलाकोबा रेंज के रेंजर संजय दत्त खबर पाकर वनकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घर के पास पुआल के ढेर में छुपा बैठा अजगर को बरामद किया गया. वह […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : राजगंज ब्लॉक के साहेबबाड़ी इलाके के एक घर से लगभग 18 फुट लम्बा एवं 40 किलो वजनी अजगर बरामद किया गया. रविवार की शाम बेलाकोबा रेंज के रेंजर संजय दत्त खबर पाकर वनकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घर के पास पुआल के ढेर में छुपा बैठा अजगर को बरामद किया गया.
वह कई दिनों से इलाके में छिपकर लोगों के हंस व मुर्गियां का शिकार कर रहा था. ग्रामीणों के अनुरोध पर रेंजर अजगर को गले में लपेटकर कुछ दूरी तक चले व सेल्फी लेने लगे. इससे फिर एक समस्या उत्पन्न हो गयी. अजगर रेंजर के गले में अपनी पकड़ कसने लगा. इससे रेंजर की सांस रुकने लगी. फिर किसी तरह से गले से अलग किया गया. रेंजर ने बताया कि उसे बैकुंठपुर जंगल में छोड़ दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola