सिलीगुड़ी : प्रदूषण के खिलाफ मानव शृंखला रविवार को
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jun 2018 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी शहर तथा इसके आसपास के इलाकों में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता के लिए विभिन्न समाजसेवी संगठनों को लेकर आगामी रविवार को सिलीगुड़ी के बाघाजतीन पार्क इलाके में ‘नॉर्थ बंगाल इन डेंजर’ नारे को सामने रखकर मानव शृंखला बनायी जायेगी. गुरुवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में एक पत्रकार सम्मेलन के जरिये यह जानकारी […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी शहर तथा इसके आसपास के इलाकों में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता के लिए विभिन्न समाजसेवी संगठनों को लेकर आगामी रविवार को सिलीगुड़ी के बाघाजतीन पार्क इलाके में ‘नॉर्थ बंगाल इन डेंजर’ नारे को सामने रखकर मानव शृंखला बनायी जायेगी. गुरुवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में एक पत्रकार सम्मेलन के जरिये यह जानकारी कुशल बोस ने दी. उन्होंने बताया कि इस दौरान नुक्कड़ नाटक भी किया जायेगा. अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जायेगा. इस दौरान कुछ मांगों के समर्थन में शहर के लोगों से हस्ताक्षर लिये जायेंगा. लोगों के हस्ताक्षर के साथ ज्ञापनपत्र विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के पास भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










