28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कूचबिहार: प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हो रहा अत्याचार

पुरुलिया में हुई हत्या के खिलाफ भाजपाईयों ने निकाली रैली कूचबिहार. पूरे राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं पर चल रहे अत्याचार के खिलाफ गुरुवार को कूचबिहार में रैली निकाली गयी. इस रैली में पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए प्रशासन के धिक्कार का नारा लगाया गया. भाजपा युवा मोर्चा के कूचबिहार जिला अध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद […]

पुरुलिया में हुई हत्या के खिलाफ भाजपाईयों ने निकाली रैली
कूचबिहार. पूरे राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं पर चल रहे अत्याचार के खिलाफ गुरुवार को कूचबिहार में रैली निकाली गयी. इस रैली में पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए प्रशासन के धिक्कार का नारा लगाया गया. भाजपा युवा मोर्चा के कूचबिहार जिला अध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद साहू ने कहा कि पुलिस खाकी वर्दी में तृणमूल के कार्यकर्ता है.
हाल हीं में पुरुलिया में दो भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत सहित पूरे राज्य में अत्याचार के विरुद्ध महारैली निकाला गया. संगठन के जिला कार्यालय से रैली शुरू होकर शहर का परिक्रमा किया. शैलेंद्र साहू ने बताया कि पुरुलिया में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या व कूचबिहार जिले के विभिन्न इलाकों में पंचायत चुनाव में तृणमूल का आतंक अभी तक है. अभी भी इलाके के अनेक कार्यकर्ता घर नहीं लौट पा रहे है. पुलिस में शिकायत का कोई फायदा नहीं हो रहा है. पुलिस खाकी वर्दी में तृणमूल के लिए काम कर रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें