सिलीगुड़ी : समाज विरोधी तत्वों ने स्कूल में की तोड़फोड़, प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराया मामला

Published at :14 Jun 2018 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : समाज विरोधी तत्वों ने स्कूल में की तोड़फोड़, प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराया मामला

श्रीगुरु विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराया मामला रात में जमनेवाला नशेड़ियों का अड्डा हटाने की मांग सिलीगुड़ी : स्कूल में छुट्टी होने के बाद रात में प्रांगण में नशे का अड्डा चलानेवालों से परेशान होकर स्कूल प्रशासन ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी है. चहारदीवारी होने के बाद भी इलाके के नशेड़ियों […]

विज्ञापन
श्रीगुरु विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराया मामला
रात में जमनेवाला नशेड़ियों का अड्डा हटाने की मांग
सिलीगुड़ी : स्कूल में छुट्टी होने के बाद रात में प्रांगण में नशे का अड्डा चलानेवालों से परेशान होकर स्कूल प्रशासन ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी है. चहारदीवारी होने के बाद भी इलाके के नशेड़ियों से सरकारी संपत्ति की सुरक्षा की मांग पुलिस से की गयी है.
मंगलवार देर रात कुछ नशेड़ियों ने पत्थर मारकर सिलीगुड़ी के 46 नंबर वार्ड के चम्पासरी अंचल स्थित श्रीगुरु विद्या मंदिर विद्यालय में तोड़फोड़ की. प्रधानाध्यापक कार्यालय की खिड़की का कांच तोड़ दिया है. प्रधानाध्यापक ने इस घटना के खिलाफ प्रधान नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
बुधवार की सुबह विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापक विश्वनाथ दत्त ने देखा कि खिड़की का कांच टूटकर कार्यालय में बिखरा हुआ है. पत्थर भी कार्यालय में मिला.
उन्होंने फौरन प्रधाननगर पुलिस को घटना की जानकारी दी. घंटों बाद भी पुलिस के न पहुंचने पर उन्होंने अन्य शिक्षकों के साथ थाने जाकर प्राथमिकी दर्ज करायी. इसमें विद्यालय की सुरक्षा के साथ रात के समय स्कूल परिसर में नशेड़ियों का अड्डा बंद कराने की मांग की गयी है.
उन्होंने बताया कि विद्यालय में तीन तरफ से दीवार है. स्थानीय नागरिक सुबह-शाम विद्यालय के मैदान में टहलते हैं. स्थानीय बच्चे भी मैदान में खेलते हैं. क्रिकेट कोचिंग कैंप भी चलता है. मैदान के एक तरफ नगर निगम का एक मंच है, जिसके पीछे एक क्लब है. उस तरफ से विद्यालय परिसर में आसानी से प्रवेश किया जा सकता है.
रात के नौ बजे के बाद इलाके के कुछ समाज विरोध तत्व विद्यालय परिसर में नशे का अड्डा जमाते हैं. कई बार शराब की बोतलें आदि मैदान से बरामद की गयी हैं. इसकी शिकायत भी पुलिस व स्थानीय क्लब से की गयी है. लेकिन इसके बाद भी नशेड़ियों का अड्डा बंद नहीं हुआ. मंगलवार रात कुछ संदिग्ध हरकत देखकर सुरक्षाकर्मी महादेव बर्मन कमरे से बाहर निकलकर आये थे, लेकिन तब तक पत्थरबाज फरार हो चुके थे. सुबह खिड़की का कांच टूटा पाये जाने के बाद मामला समझ में आया.
सिलीगुड़ी पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्नर तरुण हालदार ने बताया कि विद्यालय इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाने का निर्देश प्रधाननगर पुलिस को दिया गया है. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की है. समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola