जलपाईगुड़ी : बाढ़ में राहत कार्य के लिए एसजेडीए ने दिया नाव

Published at :14 Jun 2018 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : बाढ़ में राहत कार्य के लिए एसजेडीए ने दिया नाव

बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य के लिए दी गयी नाव पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर जाने में मिलेगी मदद जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी व अलीपुरद्वार जिलों के 12 पंचायत समिति इलाकों में बाढ़ के दौरान राहत कार्य के लिए सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण ने नाव मुहैया कराया है. इन नावों को बीडीओ के हाथों सौंप […]

विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य के लिए दी गयी नाव
पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर जाने में मिलेगी मदद
जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी व अलीपुरद्वार जिलों के 12 पंचायत समिति इलाकों में बाढ़ के दौरान राहत कार्य के लिए सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण ने नाव मुहैया कराया है. इन नावों को बीडीओ के हाथों सौंप दिया गया है. प्रत्येक नाव में एसजेडीए अंकित है. इसकी जानकारी एसजेडीए चेयरमैन सौरभ चक्रवर्ती ने दी.
पिछले साल बाढ़ के कारण जिले को लगभग 40 करोड़ का नुकसान हुआ था. जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाके में राहत कार्य के लिए एसजेडीए से मदद का आग्रह किया था. बाढ़ के दौरान सांप के डंसने व बिजली के झटके से 7 लोगों की जानें भी गयी थी. इस वर्ष बारिश शुरू होने से पहले ही पंचायत समिति को नाव प्रदान कर दिया गया है.
सौरभ चक्रवर्ती ने बताया कि पिछले साल जिले में बाढ़ के दौरान छोटे नाव व बोट की मदद से राहत कार्य चलाया गया था. इसलिए इसबार पंचायत समिति को बड़ा नाव खरीदने के लिए एसजेडीए से आर्थिक सहयोग दिया गया है.
इसके साथ ही जिन बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोग इलाका छोड़ना नहीं चाहते है उनकी की जायेगी. ताकि लोग बाढ़ आने से पहले ही सुरक्षित स्थान तक पहुंच सकें. सौरभ चक्रवर्ती ने बताया कि पिछले साल बाढ़ में क्षतिग्रस्त नदी के बांधों की मरम्मत की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola