सिलीगुड़ी में कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2018 4:30 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : एक समय था जब हिप रिप्लेसमेंट यानी कूल्हे का प्रत्यारोपण देश के बड़े बड़े महानगरों में ही होता था. लेकिन अब यह सुविधा सिलीगुड़ी में भी उपलब्ध हो गयी है. शहर के एक नर्सिंग होम नेवटिया गेटवेल हेल्थकेयर सेंटर में अब कूल्हे का प्रत्यारोपण हो रहा है. इसका एक उदाहरण हाल ही में […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : एक समय था जब हिप रिप्लेसमेंट यानी कूल्हे का प्रत्यारोपण देश के बड़े बड़े महानगरों में ही होता था. लेकिन अब यह सुविधा सिलीगुड़ी में भी उपलब्ध हो गयी है. शहर के एक नर्सिंग होम नेवटिया गेटवेल हेल्थकेयर सेंटर में अब कूल्हे का प्रत्यारोपण हो रहा है.
इसका एक उदाहरण हाल ही में तब देखने को मिला जब पूर्णिया बिहार के एक 45 साल के मरीज अपने कूल्हे के दर्द से काफी समय से परेशान थे. वह कूल्हे के एक ऐसी समस्या से पीड़ित थे जिसमें जन्म के बाद से ही कूल्हा प्राकृतिक रुप से विकसित नहीं होता है जिससे बाद में उम्र ढलने पर उसमें विकृति आ जाती है. ऐसे में मरीज को चलने फिरने में काफी परेशानी होती है.
नर्सिंग होम के मुताबिक यह मरीज किसी तरह नेवटिया गेटवेल हेल्थकेयर सेंटर पहुंचे और उन्होंने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रसून आनंद से सलाह ली. उन्होंने केस का अध्ययन करने के बाद कूल्हे के प्रत्यारोपण की सलाह दी जिसके बाद ऑपरेशन के जरिये इस प्रत्यारोपण को किया गया. डॉ. प्रसून आनंद ने सफलतापूर्वक इस ऑपरेशन को किया.
इस तरह से अब नेवटिया गेटवेल में भी कूल्हा प्रत्यारोपण जैसे जटिल ऑपरेशन हो रहे हैं जिससे मरीज को शहर के बाहर नहीं जाना पड़ेगा. नर्सिंग होम के सूत्र के अनुसार यहां इस तरह के ऑपरेशन के लिये अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर व अन्य उपकरणों से लैस हड्डी रोग विभाग है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










