एसडीएफ युवा प्रकोष्ठ की कार रैली संपन्न

Published at :12 Jun 2018 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीएफ युवा प्रकोष्ठ की कार रैली संपन्न

गंगतोक. एसडीएफ दक्षिण जिला कार्य समिति के तहत युवा प्रकोष्ठ की आयोजित दो दिवसीय कार रैली सोमवार को नाम्ची में संपन्न हो गयी. सिक्किम में एसडीएफ को अजेय करार देते हुए एसडीएफ सिक्किम अजेय सिक्किम के नारे के साथ इस रैली को दक्षिण सिक्किम मुख्यालय से पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र राई व पार्टी […]

विज्ञापन
गंगतोक. एसडीएफ दक्षिण जिला कार्य समिति के तहत युवा प्रकोष्ठ की आयोजित दो दिवसीय कार रैली सोमवार को नाम्ची में संपन्न हो गयी.
सिक्किम में एसडीएफ को अजेय करार देते हुए एसडीएफ सिक्किम अजेय सिक्किम के नारे के साथ इस रैली को दक्षिण सिक्किम मुख्यालय से पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र राई व पार्टी के दक्षिण जिला अध्यक्ष गणेश राई ने झंडा दिखाकर विदा किया था.
दक्षिण जिले के सभी सात समष्टि भ्रमण कर पार्टी के कार्यकर्ताओं में उर्जा प्रदान किया गया. दक्षिण जिला युवा संयोजक तथा प्रचार प्रभारी अविनाश याखा ने प्रेस बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. रैली में उपस्थित युवाओं ने लोगों से गांव-गांव में घुमकर लोगों को जागरूक किया. लगभग चार सौ वाहनों के साथ युवाओं ने खुद अपनी स्वेच्छा से इस कार रैली का आयोजन किया था. संयोजक याखा ने बताया कि इस तरह की रैली अब हर 15 दिनों में आयोजित किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola