बागडोगरा : एयरपोर्ट के रेस्टोरेंट की खराब सेवा से यात्री परेशान

Published at :11 Jun 2018 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
बागडोगरा : एयरपोर्ट के रेस्टोरेंट की खराब सेवा से यात्री परेशान

बागडोगरा : बागडोगरा एयरपोर्ट के रेस्टोरेंट के मालिक और कर्मचारियों के बीच के विवाद के चलते यात्री सेवा प्रभावित हो रही है. रविवार को जब यात्रियों को रेस्टोरेंट में भोजन आदि मिलने में परेशानी हुई तो उन्होंने क्षोभ जताया. वहीं, कर्मचारियों को सत्तासीन तृणमूल का साथ मिलने से इस विवाद ने जटिल रूप ले लिया […]

विज्ञापन
बागडोगरा : बागडोगरा एयरपोर्ट के रेस्टोरेंट के मालिक और कर्मचारियों के बीच के विवाद के चलते यात्री सेवा प्रभावित हो रही है. रविवार को जब यात्रियों को रेस्टोरेंट में भोजन आदि मिलने में परेशानी हुई तो उन्होंने क्षोभ जताया. वहीं, कर्मचारियों को सत्तासीन तृणमूल का साथ मिलने से इस विवाद ने जटिल रूप ले लिया है.
मालिक पक्ष कम कर्मचारियों के सहारे किसी तरह सेवाएं दे रहे हैं. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मढ़े हैं. तृणमूल की ओर से मालिक पक्ष पर कर्मचारियों को समय पर वेतन और पीएफ नहीं देने का आरोप लगाया गया है. जबकि मालिक पक्ष ने इन आरोपों से इन्कार किया है.
इस बारे में तृणमूल कांग्रेस के जिला महासचिव प्रवीर राय और लोअर बागडोगरा अंचल अध्यक्ष प्रशांत दत्त ने आरोप लगाया है कि मालिक पक्ष मनमाने तरीके से रेस्टोरेंट चला रहा है.
कर्मचारियों को समय पर न तो वेतन मिलता है और न ही उनका पीएफ ही जमा होता है. कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है. शाम को घर लौटने के समय कर्मचारियों के पास रख लिये जाते हैं. कहा गया है कि नये मालिक के आने के बाद से यह समस्या पैदा हुई है.
कर्मचारियों की नौकरी की कोई गारंटी नहीं है इसलिए पार्टी कर्मचारियों के साथ खड़ी है. अपने ऊपर लगे आरोपों से इन्कार करते हुए रेस्टोरेंट के मालिक कल्याण कुमार सिंह ने बताया कि कई कर्मचारी नियमों को ताक पर रखकर काम करते हैं. ग्राहकों के सामने मेज पर पैर रखकर बैठे रहते हैं.
इसका व्यवसाय पर बुरा असर पड़ता है. मैनेजर ने इसके लिए कर्मचारी को चेतावनी दी है. शनिवार को उस कर्मचारी का पास रोक दिया गया. इसी के प्रतिवाद में कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया. इसके चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है. दो चार कर्मचारियों से ही काम चलाया जा रहा है. वेतन के बारे में कहा कि पहाड़ बंद के दौरान भी हमने कर्मचारियों को सही समय पर वेतन दिया है. यह आरोप बेबुनियादी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola