बीरपाड़ा : डिमडिमा चाय बागान में मजदूर सम्मेलन आयोजित

Published at :11 Jun 2018 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
बीरपाड़ा : डिमडिमा चाय बागान में मजदूर सम्मेलन आयोजित

बीरपाड़ा : 29 बंद चाय बागानों के श्रमिकों को बकाया राशि देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बारे में लोगों के बीच जनचेतना पैदा करने के उद्देश्य से रविवार को एक शिविर का आयोजन डिमडिमा चाय बागान के कम्युनिटी हॉल में किया गया. पश्चिम बंग खेत मजदूर समिति के बैनर तले आयोजित इस शिविर […]

विज्ञापन
बीरपाड़ा : 29 बंद चाय बागानों के श्रमिकों को बकाया राशि देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बारे में लोगों के बीच जनचेतना पैदा करने के उद्देश्य से रविवार को एक शिविर का आयोजन डिमडिमा चाय बागान के कम्युनिटी हॉल में किया गया.
पश्चिम बंग खेत मजदूर समिति के बैनर तले आयोजित इस शिविर में विशेष समाजसेवी अनुराधा तलवार, कमल कुजूर के साथ-साथ समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित थे. शिविर को संबोधित करते हुए समाजसेवी अनुराधा तलवार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार पहले 15 करोड़ रुपया 29 बंद चाय बागानों के श्रमिकों को दिया जाना है.
उन्होंने मजदूरों से इस विषय पर किसी भी दलाल के चक्कर में नहीं पड़ने का आह्वान किया. पत्रकारों से बातचीत करते हुए तलवार ने कहा कि पश्चिम बंग खेत मजदूर समिति ने सुप्रीम कोर्ट को डुआर्स के 29 बंद चाय बागानों के लिए 135 करोड़ रुपया वेतन व ग्रेच्यूटी के बकाया देने की मांग की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola