प्रदेश में भाजपा का दिखने लगा असर : दिलीप घोष

बालुरघाट : राज्य में पुलिस प्रशासन के नाम पर कुछ नहीं है. गुंडे-मवाली ही बंगाल चला रहे हैं. पुलिस अगर ठीक रहती तो समाज विरोधियों का राज्य में दबदबा नहीं होता ‘’. शुक्रवार को बालुरघाट में कर्मीसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने उक्त बातें कही. उन्होंने कहा कि पुलिस […]
बालुरघाट : राज्य में पुलिस प्रशासन के नाम पर कुछ नहीं है. गुंडे-मवाली ही बंगाल चला रहे हैं. पुलिस अगर ठीक रहती तो समाज विरोधियों का राज्य में दबदबा नहीं होता ‘’. शुक्रवार को बालुरघाट में कर्मीसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने उक्त बातें कही. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन अगर सही होता तो इस तरह से समाज विरोधियों के हाथों पुलिस मार नहीं खाती.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर परोक्ष रुप से हमला बोलते हुए दिलीप घोष ने कहा कि वह तो कोलकाता में बैठकर प्रदेश का शासन चला रही हैं. जो लोग शासन करते हैं उन्हें इस तरह दौड़-धूप नहीं करनी होती है.
राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल के बारे में दिलीप घोष ने कहा कि हमने एक हल्का सा धक्का दिया है. उसी से तृणमूल के पांच मंडल अध्यक्ष, आठ डीएम व एसपी और तीन मंत्रियों को अपने पद से हटना पड़ा है. मंत्रियों के विभाग तक बदले गये. इसके बाद देखेंगे कि 2019 तक आधी सरकार बदल गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










